एक्सप्लोरर

Novelis IPO: आदित्य बिड़ला की ये कंपनी अमेरिका में ला रही आईपीओ, अरबों डॉलर जुटाने की तैयारी

Birla Group US IPO: आदित्य बिड़ला समूह की इस कंपनी का हेडक्वार्टर अमेरिका में ही है और वह हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की अनुषंगी के तौर पर काम करती है...

भारतीय बाजार में आईपीओ की मची धूम के बीच आदित्य बिड़ला समूह अमेरिकी शेयर बाजार पर दस्तक देने वाला है. आदित्य बिड़ला समूह की एक कंपनी का आईपीओ जल्दी ही अमेरिकी बाजार में लॉन्च हो सकता है, जिसके लिए प्राइस बैंड समेत अन्य डिटेल सामने आ गए हैं.

आईपीओ का प्रस्तावित प्राइस बैंड

यह प्रस्तावित आईपीओ है नोवेलिस का, जो आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनियों में एक हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की अमेरिकी अनुषंगी है. इस आईपीओ के लिए 18 डॉलर से 21 डॉलर प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. यानी भारतीय रकम में आईपीओ का प्राइस बैंड लगभग 15 सौ रुपये से 1,750 रुपये प्रति शेयर है.

इतना बड़ा हो सकता है साइज

नोवेलिस के आईपीओ का टोटल साइज 931.5 मिलियन डॉलर से 1.08 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है. प्रस्तावित आईपीओ के जरिए एवी मिनरल्स (नीदरलैंड) और एक अन्य शेयरहोल्डर नोवेलिस में अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे. आईपीओ के बाद कंपनी के शेयर को अमेरिकी बाजार पर लिस्ट कराया जाएगा. उसके बाद नोवेलिस में हिंडाल्को की हिस्सेदारी कम होकर 92.50 फीसदी रह जाएगी.

आईपीओ के साथ ग्रीन-शू ऑप्शन

इस आईपीओ में ग्रीन-शू का विकल्प भी है. यानी आईपीओ के साइज को बढ़ाया जा सकता है. ग्रीन-शू ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर आईपीओ का साइज 1 बिलियन डॉलर के पार निकल जाएगा, जबकि उसके बाद नोवेलिस में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी और कम होकर 91.40 फीसदी पर रह जाएगी.

अमेरिकी बाजार में कतार में ये आईपीओ

अमेरिकी शेयर बाजार बीते कुछ समय से सुस्त चल रहा था. हालांकि हाल-फिलहाल में अमेरिकी बाजार में कुछ नए आईपीओ लॉन्च हुए हैं. उनमें सोशल मीडिया कंपनी रेडिट और चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी जीकर शामिल हैं. दोनों आईपीओ को बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. आने वाले दिनों में हिंडाल्को की अनुषंगी नोवेलिस के अलावा वेस्टार और मैक्सिको की विमानन कंपनी ग्रुपो एयरोमैक्सिको के भी आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं.

नोवेलिस अटलांटा बेस्ड अमेरिकी एल्युमिनीयम कंपनी है. कंपनी रॉल्ड एल्युमिनीयम बनाती है और एल्युमिनीयम रिसाइकल भी करती है.

ये भी पढ़ें: अमीरों पर टैक्स! भारत में उठ रही मांग के बीच रूस ने कर दिया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल?
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल?
LPG Rate Today: आज करानी है गैस सिलेंडर की बुकिंग? पहले जानें कितना बढ़ा या घटा रेट
आज करानी है गैस सिलेंडर की बुकिंग? पहले जानें कितना बढ़ा या घटा रेट
Plastic Currency: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
Share Market: 5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget