एक्सप्लोरर

Russia Rich Tax: अमीरों पर टैक्स! भारत में उठ रही मांग के बीच रूस ने कर दिया ये काम

Super Rich Tax: रूस में अमीर लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाने की तैयारी चल रही है. इससे जुड़े एक प्रस्ताव को मंजूर किया जा चुका है. भारत में भी इस तरह की मांग उठ रही है...

अमीरी और गरीबी की बढ़ती खाई यानी आर्थिक असमानता को कम करने के लिए रिच टैक्स की बात अक्सर उठती रहती है. कई अर्थशास्त्री रिच टैक्स यानी धनाढ्य लोगों पर अलग से टैक्स लगाने की पैरवी करते हैं. भारत में भी लोकसभा चुनाव के बीच इस तरह की बातें उठी हैं. इस बीच रूस ने रिच टैक्स लगाने की प्रक्रिया पर काम भी शुरू कर दिया है.

वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव पर मुहर

रूस के वित्त मंत्रालय ने बीते दिनों टैक्स पर नया प्रस्ताव तैयार किया था. प्रस्ताव में इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स का नया स्ट्रक्चर सुझाया गया था. उसमें अमीर लोगों पर टैक्स बढ़ाने और कॉरपोरेट टैक्स की दरें बढ़ाने जैसे प्रस्ताव हैं. मंत्रालय के प्रस्ताव पर एक सरकारी आयोग ने इसी सप्ताह बुधवार को मुहर लगा दी. इसके बाद प्रस्तावित बदलावों के अमल में आने का रास्ता साफ हो गया है.

लागू होने से खजाने को इतना लाभ

आयोग की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव अगले साल से अमल में लाए जाएंगे. ऐसा अनुमान है कि टैक्स की नई संरचना से रूस की सरकार के खजाने में अतिरिक्त 2.6 ट्रिलियन रूबल यानी लगभग 29 बिलियन डॉलर आएंगे.

इस तरह बढ़ जाएंगी टैक्स की दरें

अभी रूस में टैक्स की दरें कम हैं. ज्यादातर लोगों को 13 फीसदी की दर से इनकम टैक्स भरना होता है. ज्यादा कमाने वाले कुछ लोगों के लिए इनकम टैक्स की दरें 15 फीसदी हैं. नए प्रस्ताव के अमल में आने के बाद 27 हजार डॉलर तक की कमाई वाले लोगों के लिए टैक्स की दर 13 फीसदी ही रहेगी, लेकिन 5.60 लाख डॉलर से ज्यादा कमाई वालों को 22 फीसदी तक टैक्स भरना पड़ सकता है.

इतना बढा रूस का सैन्य खर्च

बताया जा रहा है कि रूस टैक्सेशन में यह बदलाव युद्ध के चलते बढ़े खर्च की पूर्ति के लिए कर रहा है. रूस ने 24 फरवरी 2022 को अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला बोल दिया था. उसके बाद से पूर्वी यूरोप के दोनों देश युद्ध कर रहे हैं. यानी दोनों देशों के बीच दो साल से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है. इसके चलते रूस के खजाने पर दबाव बढ़ा है. अभी रूस का सैन्य खर्च उसकी जीडीपी के 6 फीसदी से पार निकल गया है. इसके चलते रूस खजाने को भरने के नए तरीकों पर काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: भारत के कई शहरों में हीटवेव का प्रकोप, कंपनियां कर्मचारियों को देने लगीं ये छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget