एक्सप्लोरर

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ये लोग नहीं बन सकते लाभार्थी, देखें डिटेल्स

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8.55 करोड़ से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए 17,100 करोड़ रुपये की छठी किस्त जारी की जा चुकी है. 10 करोड़ से अधिक किसान इस स्कीम से जुड़ चुके हैं.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में छठी किस्त आनी शुरू हो चुकी है. लाभार्थी किसानों के खातों दो हजार रुपये भेजे जा रहे हैं. इस योजना के तहत 8.55 करोड़ से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए 17,100 करोड़ रुपये की छठी किस्त जारी की जा चुकी है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों को हर साल 3 किस्त में 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े.

इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी किसानों के पास सही दस्तावेज होना बेहद आवश्यक है. 10 करोड़ से अधिक किसान इस स्कीम से जुड़ चुके हैं. लाभार्थियों की सूची में अपना नाम चेक करना बेहद आसान है. लाभार्थी किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. लाभार्थी किसानों के खातों में रकम धीरे-धीरे भेजी जा रही है.

इस योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिनके नाम खेती की जमीन है. अगर कोई किसान खेती करता है लेकिन खेत उसके नाम नहीं है. बल्कि उसके पिता, दादा के नाम पर है, तो ऐसी स्थिति में वह किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी नहीं बन सकता है. वहीं, 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले लोग इस योजना के लाभार्थी नहीं बन सकते हैं.

सेवारत या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हो, मौजूदा या पूर्व सांसद/ विधायक/मंत्री जिनके पास खेती की जमीन है, वह भी इस योजना के लाभार्थी नहीं बन सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं साथ ही लेटेस्ट अपडेट्स भी देख सकते हैं.

ऐसे चेक करें आपके खाते में किस्त आई है या नहीं

1. PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं

2. इस वेबसाइट में दाएं तरफ आपको 'Farmers Corner' का ऑप्शन दिखेगा

3. यहां ‘Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करे

4. क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा

5. इस पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या फिर मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा

6. आपने जिस ऑप्शन का चुनाव किया है उसका नंबर दर्ज करें

7. इसके बाद 'Get Data' के लिंक पर क्लिक कर दें

9. लिंक पर क्लिक करने बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी दिख जाएगी

आपको अगर 'FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा नजर आ रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है. जल्द ही छठी किस्त आपके खाते में आने वाली है.

ये भी पढ़ें:

री-स्ट्रक्चरिंग स्कीम के तहत 8.40 करोड़ के बैंक लोन की होगी रीकास्टिंग, RBI ने दिए खास निर्देश

म्यूचुअल फंड ने बढ़ाया IT कंपनियों में निवेश, जानिए क्या आपको भी खरीदने चाहिए इनके शेयर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget