एक्सप्लोरर

1 अगस्त से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा इसका कितना असर?

Big Financial Changes From August 1: 1 अगस्त से होने वाले बदलाव का असर आम आदमी की जिंदगी और उनकी जेब पर पड़ने वाला है. इनमें UPI के इस्तेमाल को लेकर तय किए गए नए लिमिट्स भी शामिल हैं.

Big Financial Changes From August 1: अगस्त का महीना अगले दो दिनों में शुरू होने जा रहा है. 1 अगस्त से 6 ऐसे फाइनेंशियल बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर आम आदमी पर पड़ने वाला है. इस दौरान UPI के नियमों में बदलाव होने से लेकर ईंधन और रसोई गैस तक की कीमतों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. आइए देखते हैं कि अगले महीने से क्या कुछ बदलने जा रहा है. 

UPI में होने जा रहा बदलाव

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूपीआई यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और ऐप्स पर अनावश्यक लोड को कम करने के लिए पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे यूपीआई ऐप के लिए लिमिट तय करने जा रहा है. इस नए बदलाव के तहत अब यूजर्स 50 बार से ज्यादा अपना अकाउंट बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे.

इसके अलावा, यूजर्स दिन में केवल 25 बार ही एक ऐप से बैंक अकाउंट से जुड़ी डिटेल देख पाएंगे. इसी के साथ ऑटो-पे के लिए भी टाइम स्लॉट तय कर दिए गए हैं- सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच और रात 9.30 के बाद. ये सारे नियम सभी UPI यूजर्स पर लागू होने जा रहे हैं. 

रसोई गैस की कीमतों में बदलाव 


तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर महीने घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. पिछले महीने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये की कटौती की गई थी. इससे उम्मीद जगी है कि इस बार घरेलू LPG की कीमतें कम की जाएंगी.

बीते कुछ महीनों में रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है. सरकार द्वारा 1 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करने की उम्मीद है, जिसका आपकी जेब पर असर पड़ सकता है. 

CNG और PNG की बढ़ सकती है कीमत

CNG और PNG की कीमतों में 9 अप्रैल से कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन 1 अगस्त से इनकी कीमतों में बदलाव होने की संभावना है. अगर इनकी कीमतें बढ़ती हैं, तो आने-जाने का और खाना पकाने के लिए रसोई का खर्च बढ़ सकता है क्योंकि इन गैसों का इस्तेमाल ऑटो, कैब और गैस पाइपलाइनों में होता है. 

हवाई सफर हो सकता है महंगा

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 1 अगस्त से बदलाव होने की संभावना है. इनका इस्तेमाल हवाई जहाजों में होता है. अगर ATF की कीमतें बढ़ती हैं, तो एयरलाइंस बढ़ी हुई लागत का बोझ पैसेंजर्स पर डाल सकती हैं. इससे एयर टिकट्स महंगे हो जाएंगे इसलिए अगस्त में अपना एयर टिकट बुक कराते वक्त किराए पर जरूर नजर रखें और आखिरी वक्त में किराए में बढ़ोतरी से बचने के लिए पहले ही बुकिंग करा लें. 

SBI बंद करने जा रहा फ्री क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का कार्ड यूज करते हैं और हवाई यात्रा के दौरान मुफ्त दुर्घटना बीमा का लाभ उठा रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है.  11 अगस्त, 2025 से बैंक अपने कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड वेरिएंट्स पर मुफ्त हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज को बंद करने जा रहा है.

50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक का मुफ्त हवाई दुर्घटना बीमा कवर एसबीआई बैंक द्वारा यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक और इलाहाबाद बैंक जैसे कई बैंकों के साथ साझेदारी में एलीट और प्राइम कार्ड पर दिया जाता था, जो अब बंद होने जा रहा है. 

 

ये भी पढ़ें: 

UPI Transaction New Rules: PhonePe, GPay, Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?
म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?
Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: 2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget