एक्सप्लोरर

Telecom Tariff Hike: लोकसभा चुनाव के बाद लगेगा जोर का झटका, 25% तक महंगा हो सकता है मोबाइल टैरिफ

Mobile Tariff Hike Update: पिछली बार सभी टेलीकॉम कंपनियों ने नवंबर 2021 में मोबाइल टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया था. उसके बाद से इन कंपनियों ने 5G सर्विस के रोलआउट होने के बाद भी टैरिफ नहीं बढ़ाया है.

Mobile Tariff Hike: लोकसभा चुनाव ( Loksabha Elections) के खत्म होने और 4 जून 2024 को नतीजों के एलान के बाद मोबाइल टैरिफ (Mobile Tariff) में भारी भरकम इजाफा होने का अनुमान का अनुमान है. नवंबर 2021 के बाद से टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ में इजाफा नहीं किया है. लेकिन चुनावी प्रक्रिया के समाप्त हो जाने के बाद टेलीकॉम कंपनियां 20 से 25 फीसदी तक मोबाइल टैरिफ बढ़ा सकती हैं. 

मोबाइल टैरिफ होगा महंगा!

बीओएफए सिक्योरिटीज (Bofa Securities) ने देश के टेलीकॉम सेक्टर को लेकर रिसर्च पेपर जारी किया है. अपने इस रिसर्च रिपोर्ट में बीओएफए ने कहा कि निकट अवधि में वो कई कारणों के चलते सेक्टर पर बेहद सकारात्मक है.  जिसमें सबसे पहला है टैरिफ हाईक. ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि उसका अनुमान है कि 20 से 25 फीसदी तक मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी हो सकती है जो कि उसके पूर्व के 10 से 15 फीसदी अनुमान से ज्यादा है. ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि टैरिफ में बढ़ोतरी के चलते कैश फ्लो में सुधार होगा जिसे कंपनियां हाई मार्जिन वाले फाइबर ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज/डेटा सेंटर ऑफरिंग में निवेश करेंगे. साथ ही मार्केट डायनॉमिक्स में अब कोई भी टैलीकॉम कंपनी हस्तक्षेप नहीं करना चाहती है.  बीओएफए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम बिजनेस रिलायंस जियो के आईपीओ ( REliance Jio IPO) की संभावना भी सेक्टर के लिए बड़े इंवेंट के तौर पर साबित होगा. 

चुनाव के बाद होगा एलान 

मोबाइल टैरिफ हाईक को लेकर बीओएफए ने कहा, हमारा मानना है कि इस बार सभी टेलीकॉम कंपनी टैरिफ बढ़ायेंगे जैसा पिछली बार नवंबर 2021 में देखने को मिला था. रिपोर्ट में कहा गया कि कोई विकल्प ना होने के चलते कस्टमर्स 20 से 25 फीसदी तक टैरिफ में बढ़ोतरी का आराम से बर्दाश्त कर सकते हैं. सरकार से मिल रहे समर्थन और एआई (AI) को भूनाने के लिए डेटा सेंटर्स में निवेश की संभावना है. बीओएफए ने कहा कि 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजों के एलान के बाद अगले कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों में टैरिफ बढ़ाने का एलान किया जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बार टैरिफ हाईक होने के बाद जब कस्टमर्स को उसकी आदत हो जाएगी तो उसके 12 महीनों के बाद 5जी (5G) पर किए गए निवेश को भूनाने के लिए कंपनियां फिर से टैरिफ बढ़ा सकती हैं.     

इंडस टावर है टॉप पिक 

टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स में इंडस टॉवर्स बीओएफए का टॉप पिक (Top Pick) है. ब्रोकरेज हाउस ने वोडाफोन आइडिया के स्टॉक को अपग्रेड कर न्यूट्रल कर दिया है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि वोडाफोन आइडिया के टैरिफ हाईक की संभावना ज्यादा है. 5 फीसदी औसत रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ने से 12 फीसदी ईपीएस (EPS) बढ़ेगा. हाल ही में जुटाए गए फंड के चलते 4जी नेटवर्क कवरेज बढ़ेगा. ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि टैरिफ हाईक के चलते भारती एयरटेल और रिलायंस जियो का EBITDA बढ़ेगा.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

टेक कंपनियों ने बजाई खतरे की घंटी, इस साल के 4 महीनों में कर दी 80,000 से ज्यादा एंप्लाइज की छंटनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget