एक्सप्लोरर

Tech Layoff: साल 2023 में हर दिन 1,600 से ज्यादा लोगों की गई नौकरी, 15 दिन में 26 हजार टेक कर्मचारी हुए बेरोजगार!

Tech Layoff: दुनिया में हर दिन 1600 से ज्यादा लोगों की नौकरी साल 2023 के दौरान गई है. इसके अलावा, भारत से भी ज्यादा संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हुई है.

Layoff in 2023: ग्लोबल स्तर पर मंदी की आशंका के चलते टेक कंपनियां एक के बाद एक अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी कर रही हैं. साल 2022 में अमेजन से लेकर ट्विटर, मेटा,  विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस जैसी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की बड़ी संख्या में छंटनी की थी. अब साल 2023 के शुरू होते ही कर्मचारियों के नौकरी जाने का संकट और बढ़ गया है. 

टेक कंपनियों के छंटनी के कंपाइल डाटा layoffs.fyi के मुताबिक, ग्लोबल स्तर पर 104 टेक कंपनियों ने जनवरी के कुछ ही हफ्तों यानी कि 15 दिनों में 26,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. कर्मचारियों के नौकरी से निकालने का औसत निकाले तो हर दिन 1,600 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है. इसमें भारत के कर्मचारी भी शामिल हैं. 

हर तिमाही में बढ़ी छंटनी की संख्या 

छंटनी ट्रैकर वेबसाइट के मुताबिक कर्मचारियों की नौकरी जाने की संख्या साल 2022 के पहले तिमाही से बढ़ती गई है. हर तिमाही में पिछले तिमाही की तुलना में अधिक कर्मचारियों की नौकरी गई है. साल 2022 के पहले तिमाही में 10,000 की नौकरी गई थी, जो 34 टेक स्टार्टअप ने छंटनी की थी. वहीं 2022 के आखिरी तिमाही के दौरान 400 टेक कंपनियों ने 74,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया. 

एक साल में 154,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी 

भारत को शामिल करते हुए दु​निया में 1,024 टेक कंपनियों ने 154,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. जबकि 2020 में 400 टेक कंपनियों ने 60,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. 

भारत में दो साल के दौरान 30 हजार की गई नौकरी 

बायजू ने 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की है. Unacademy ने अप्रैल में 1,000 कर्मचारियों को निकाला था. मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो साल में 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी हुई है. वहीं अब इस साल अमेजन, फेसबुक, ट्विटर और अन्य कंपनियां कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में हैं. 

क्या छंटनी का सिलसिला होगा बंद? 

ग्लोबल स्तर पर 2023 में अभी तक गई इतनी बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी आगे ​कर्मचारियों के लिए संकट पैदा कर रही है. हालांकि कई ​मीडिया रिपोर्ट में एक्सपर्ट के हवाले से कहा गया है कि टेक कंपनियां छंटनी का सिलसिला साल 2023 के मध्य में कम कर सकती हैं. मनीकंट्रोल के अनुसार, इंडियन स्टार्टअप edtech ने पिछले साल 20,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी. 

यह भी पढ़ें

Layoff in 2023: साल 2023 में बड़े स्तर पर जाएगी कर्मचारियों की नौकरी; Meta, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट समेत ये कंपनियां करेंगी छंटनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल?
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल?
LPG Rate Today: आज करानी है गैस सिलेंडर की बुकिंग? पहले जानें कितना बढ़ा या घटा रेट
आज करानी है गैस सिलेंडर की बुकिंग? पहले जानें कितना बढ़ा या घटा रेट
Plastic Currency: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
Share Market: 5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget