एक्सप्लोरर

Layoff in 2023: साल 2023 में बड़े स्तर पर जाएगी कर्मचारियों की नौकरी; Meta, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट समेत ये कंपनियां करेंगी छंटनी

Layoffs in 2023: साल 2023 के दौरान बड़े स्तर पर कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है. अमेजन, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और सेलफोर्स जैसी कंपनियों ने कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है.

Tech Companies Layoff in 2023: टेक कंपनियों के लिए साल 2023 अच्छा नहीं रहा. ग्लोबल मंदी की आशंका और कोविड-19 महामारी के कारण टेक कंपनियों से लेकर अन्य सेक्टर की कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की थी. अब यह कटौती 2023 में भी जारी रहने वाला है, क्योंकि कई टेक कंपनियों ने ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है. इन कंपनियों में मेटा, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, सेलफोर्स समेत अन्य शामिल हैं. 

कंसल्टिंग फर्म ग्रे एंड क्रिसमस इंक ने साल 2022 के दौरान ग्लोबल स्तर पर टेक कंपनियों ने कुल कटौती 80,978 में से सिर्फ नवंबर माह के दौरान 52,771 लोगों को नौकरी से निकालने की घोषणा की थी. यह साल 2000 से किसी एक इंडस्ट्रीज द्वारा एक महीने में की गई सबसे बड़ी कटौती है. हाल ही में अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी की है. 

महामारी के दौरान कंपनियों का हुआ फायदा 

साल 2020 के दौरान टेक कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम करने की सुविधा दी, जिसके बाद कंपनियों को होने वाले खर्च में भारी कमी आई थी. इस कमी के बाद इनके मुनाफा में भी बढ़ोतरी हुई थी. शेयरों में भी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब कंपनियां घाटे की ओर जा रही हैं. इस कारण कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी हो रही है. 

कौन सी कंपनी कितने कर्मचारियों को निकाल रही 

  • ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी अमेजन ग्लोबल स्तर पर 18000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है.
  • फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी 10 हजार कर्मचारियों को निकालेगी.
  • टेक फर्म माइक्रोसॉफ्ट ने 10 हजार कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया है.
  • सेलफोर्स कुल 8000 कर्मचारियों को निकालेगा.
  • एचपी 6000, ट्विटर 6,700 और सीगेट 3000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी की है. 

इन कंपनियों के भी छंटनी का प्लान 

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है जो कि कंपनी के कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का 5 फीसदी से कुछ कम है. वहीं Adobe अपने 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगा, टेक कंपनी सिस्को अपने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत को नौकरी से निकालेगा. कॉइनबेस 1200 कर्मचारियों, डैपर लैब्स 22 फीसदी, क्वालकॉम, सिल्वरगेट, अपस्टार्ट और अन्य कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई हैं. ये कंपनियां 2023 के दौरान लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं. 

यह भी पढ़ें

Twitter Layoff Elon Musk: ट्विटर एक बार फिर करेगा छंटनी, इतने कर्मचारियों को निकाल देंगे एलन मस्क?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget