एक्सप्लोरर

Apple Share Price: पूरे फ्रांस से ज्यादा हो गई अकेले एप्पल कंपनी की वैल्यू, भारत समेत सिर्फ 6 देशों से है पीछे

Apple MCap Rise: अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल अपने अत्याधुनिक व लग्जरी प्रोडक्ट के लिए फेमस है. इसके दम पर इसने दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने का सफर भी पूरा किया है...

दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) एक और शानदार रिकॉर्ड अपने खाते में दर्ज करने के करीब है. पिछले कुछ दिनों के दौरान शेयरों (Apple Share) के भाव में लगातार तेजी आने के बाद इस टेक कंपनी का एमकैप (Apple MCap) तीन ट्रिलियन डॉलर के पास पहुंच गया है. अभी कंपनी का एमकैप 2.97 ट्रिलियन डॉलर हो चुका है, जो फ्रांस जैसी बड़ी इकोनॉमी की जीडीपी (France GDP) से भी ज्यादा है.

सिर्फ इन देशों से पीछे है एप्पल

तीन ट्रिलियन डॉलर (3 Trillion Dollar Economy) कोई मामूली आंकड़ा नहीं है. इस आंकड़े का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि अभी दुनिया में सिर्फ 6 ही ऐसे देश हैं, जिनकी अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है. सबसे आगे अमेरिका (US GDP) है और उसके बाद चीन (China GDP) का नंबर है. जापान (Japan GDP) और जर्मनी (Germany GDP) कई साल पहले ही इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं, जबकि पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था भारत (India GDP) और छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ब्रिटेन (UK GDP) ने हाल-फिलहाल में ही 3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी क्लब में एंट्री ली है. फ्रांस अभी 2.92 ट्रिलियन डॉलर की नॉमिनल जीडीपी के साथ दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी और यूरोप की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इसका मतलब हुआ कि एप्पल कंपनी की वैल्यू दुनिया के सिर्फ 6 देशों से ही कम है.

इस मुकाम पर पहुंचा एप्पल शेयर

दरअसल एप्पल के शेयरों में लगातार तेजी जारी है. बुधवार के कारोबार में आईफोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 1 फीसदी चढ़कर 189.90 डॉलर पर पहुंच गया, जो उसका लाइफ टाइम हाई लेवल है. हालांकि बाद में ये तेजी थोड़ी कम हो गई और 0.4 फीसदी की बढ़त में बंद हुए. इसके साथ ही कंपनी का एमकैप भी 2.97 ट्रिलियन डॉलर हो गया.

टेक शेयरों की बिकवाली रिकवर

बुधवार के कारोबार के दौरान एक समय कंपनी का एमकैप 3 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया था. हालांकि ऐसा पहले भी एक बार हो चुका है. 3 जनवरी 2022 को भी कारोबार के दौरान एप्पल का एमकैप एक बार 3 ट्रिलियन डॉलर के पार निकला था, लेकिन कुछ ही देर में नीचे आ गया था. उसके बाद पिछले साल टेक शेयरों की बिकवाली ने एप्पल को भी अपनी चपेट में ले लिया था. हालांकि अब कंपनी ने उस नुकसान को पूरा रिकवर कर लिया है और नई ऊंचाई तक पहुंचने के मुहाने पर है.

6 महीने में इतना चढ़ गया है भाव

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 6 महीने में कंपनी का एमकैप 45 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. सिर्फ 2023 में ही इसके शेयरों की वैल्यू में 46 फीसदी की तेजी आई है. एपल को दो ट्रिलियन डॉलर वाली कंपनी से तीन ट्रिलियन डॉलर के स्तर के नजदीक पहुंचने में करीब 3 साल लगे हैं. इससे पहले कंपनी को एक ट्रिलियन डॉलर से दो ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनने में दो साल लगे थे.

ये भी पढ़ें: हजारों करोड़ की मालकिन हैं ऑस्कर विनर राम चरण की पत्नी, पूरे देश में फैला है ये कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget