एक्सप्लोरर

TCS CEO Salary: करोड़ों में है टाटा समूह की इस कंपनी के सीईओ की सैलरी, जानकर हो जाएंगे हैरान

TCS CEO Package: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने हाल ही में अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है. कंपनी ने रिपोर्ट में अपने सीईओ को मिलने वाले भुगतान की जानकारी दी है.

दुनिया की बड़ी कंपनियां अपने टॉप अधिकारियों को मोटी सैलरी देती है. अक्सर ऐसे अधिकारियों की सैलरी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती है. ताजा मामला है देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के सीईओ की सैलरी का. टाटा समूह की सॉफ्टवेयर कंपनी के सीईओ की सैलरी सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

गोपीनाथन को ऐसे हुआ भुगतान

टीसीएस जैसी कंपनियां अपने टॉप कार्यकारियों को कई तरह के लाभ देती हैं. इनमें बेसिक सैलरी, भत्ते, कमीशन आदि शामिल होते हैं. टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन की बात करें तो उन्हें वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कुल 25.75 करोड़ रुपये मिले. इसमें 1.5 करोड़ रुपये सैलरी, 2.25 करोड़ रुपये के भत्ते व अन्य लाभ और 22 करोड़ रुपये के कमीशन शामिल हैं. वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान गोपीनाथन को साल भर पहले की तुलना में 26.6 फीसदी ज्यादा भुगतान मिला.

टीसीएस ऐसे देती है पैसे

टीसीएस ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि वह अपने प्रबंध निदेशक और कार्यकारी निदेशकों को सैलरी, भत्ते व अन्य लाभ और कमीशन आदि का भुगतान करती है. इसमें भत्ते व अन्य लाभ फिक्स्ड होते हैं, जबकि कमीशन वैरिएबल होता है. वैरिएबल पे को परफॉर्मेंस पे के नाम से भी जाना जाता है. यह कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन के ऊपर निर्भर करता है. अगर कंपनी को ज्यादा मुनाफा होता है, तब कार्यकारियों को ज्यादा पैसे मिलते हैं.

पांच साल बढ़ा कार्यकाल

राजेश गोपीनाथन ने एनआईटी ट्रिची से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री ली है. उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट में पीजी-डिप्लोमा भी किया है. उन्हें टीसीएस को फॉर्च्यून की प्रेफर्ड पार्टनर्स की 500 कंपनियों वाली लिस्ट में शामिल कराने का श्रेय जाता है. कंपनी ने गोपीनाथन को इसी महीने पांच और साल के लिए मैनेजिंग पार्टनर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है. उनका कार्यकाल 21 फरवरी 2022 से बढ़ाकर 20 फरवरी 2027 तक कर दिया गया है.

इसी सप्ताह मिली ये उपलब्धि

टीसीएस भारत की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी और सबसे बड़ी आईटी व सॉफ्टवेयर कंपनी है. टीसीएस (TCS) को अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स (Forbes) ने अमेरिका के सबसे शानदार बड़े नियोक्ताओं (America's Best Large Employers) की प्रतिष्ठित सूची में इसी सप्ताह जगह दी है. बीएसई के हिसाब से टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन अभी करीब 12.19 लाख करोड़ रुपये है. अभी टीसीएस के कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 5.30 लाख है.

ये भी पढ़ें: पहली बार नहीं हुआ ऐसा सौदा, इन मौकों पर भी 100 रुपये से कम में बिकी हैं कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
HDFC की गोपनीय जानकारी लीक, बैंक ने शुरू की जांच, क्या है मामला?
HDFC की गोपनीय जानकारी लीक, बैंक ने शुरू की जांच, क्या है मामला?
गोल्ड की तरह महंगा होगा तांबा! संकट गहराया, 16 साल में बनती है एक माइन
गोल्ड की तरह महंगा होगा तांबा! संकट गहराया, 16 साल में बनती है एक माइन

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget