एक्सप्लोरर

जीएसटी पूर्व के ‘क्रेडिट’ दावे के लिये टैक्सपेयर्स 30 अप्रैल तक भर सकते हैं फार्म

बड़ी संख्या में करदाता ट्रान-1 भरने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाये क्योंकि उन्होंने आईटी संबंधित खामियों की वजह से डिजिटल तरीके से उसका सर्टिफाई नहीं कर सके.

नई दिल्लीः वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि तकनीकी वजहों से जो टैक्सपेयर जीएसटीएन पोर्टल पर जीएसटी लागू होने के पहले के‘ क्रेडिट’ को लेकर फार्म ट्रान-1 जमा नहीं कर पाये, वे अब 30 अप्रैल तक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

हालांकि, इन करदाताओं को उस‘ क्रेडिट’ रकम को बदलने की अनुमति नहीं होगी जो उन्होंने फार्म भरते समय दावा किया था. मंत्रालय ने एक सर्कुलर में कहा कि बड़ी संख्या में करदाता ट्रान-1 भरने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाये क्योंकि उन्होंने आईटी संबंधित खामियों की वजह से डिजिटल तरीके से उसका सर्टिफाई नहीं कर सके. जीएसटीएन‘ इलेक्ट्रानिक आडिट ट्रेल’ के आधार पर ऐसे करदाताओं की पहचान करेंगे.

सर्कुलर के मुताबिक, ‘यह फैसला किया गया है कि ऐसे सभी करदाताओं जिन्होंने फार्म भरने की कोशिश की लेकिन 27 दिसंबर 2017 या उससे पहले तकनीकी कारणों से ट्रान-1 प्रक्रिया (मूल या संशोधित) को पूरा नहीं कर पाये, उन्हें इस प्रक्रिया को पूरा करने का मौका दिया जाएगा.’ जरूरत पड़ने पर जीएसटीएन केंद्र और राज्यों के संबंधित अधिकारियों से अतिरिक्त दस्तावेज और आंकड़े आदि प्राप्त करने या उन करदाताओं का सत्यापन करने के लिये अनुरोध कर सकता है जिन्हें इस प्रक्रिया की अनुमति मिलनी चाहिए.

मंत्रालय ने कहा, ‘उन करदाताओं को ट्रान-1 प्रक्रिया पूरी करने के लिये 30 अप्रैल का समय दिया गया है जो तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं कर सके. साथ जीएसटीआर3 बी भरने की प्रक्रिया पूरी करने के लिये 31 मई 2018 तक का समय दिया गया है.’ ट्रान-1 उन करदाताओं को भरना है जिन्होंने जीएसटी कानून के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन कराया और वे जीएसटी व्यवस्था से पहले दिये गये टैक्स के‘ क्रेडिट’ का दावा करना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget