एक्सप्लोरर

Tata Tech IPO: टाटा टेक के आईपीओ पर टूट पड़े इन्वेस्टर, एक घंटे से कम समय में हुआ पूरा सब्सक्राइब

Tata Tech IPO GMP: टाटा समूह ने करीब दो दशक के अंतराल के बाद बाजार में अपना पहला आईपीओ पेश किया है. शेयर बाजार के निवेशक इस आईपीओ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे...

टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को शेयर बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह बहुप्रतीक्षित आईपीओ लंबे इंतजार के बाद आज बुधवार को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ. आईपीओ के खुलते ही बाजार के इन्वेस्टर्स इस पर टूट पड़े और देखते-देखते यह पूरा भर गया. हाल ऐसा हुआ कि बोली की शुरुआत के एक घंटे से भी कम समय में आईपीओ पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया.

रिटेल कैटेगरी का सब्सक्रिप्शन

महज एक घंटे के बाद की स्थिति ऐसी थी कि सभी कैटेगरी को कम से कम 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल चुका था. शुरुआती एक घंटे में सबसे ज्यादा 2.13 गुना सब्सक्रिप्शन नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में आया. वहीं क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी को पहले एक घंटे में 198 फीसदी सब्सक्राइब किया गया. इस आईपीओ के पीछे रिटेल इन्वेस्टर्स की कम भीड़ नहीं रही और एक घंटे में इस पोर्शन को 135 फीसदी सब्सक्राइब किया गया.

एक घंटे में आईं इतनी बोलियां

इस तरह बोली की शुरुआत के 1 घंटे के बाद ओवरऑल आईपीओ को 1.60 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था. टाटा टेक के आईपीओ को इन्वेस्टर्स से जो शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, वो अनायास नहीं है. इस बात का अंदाजा बाजार और बाजार के विश्लेषकों को पहले ही लग चुका था. ग्रे मार्केट में इसी कारण टाटा टेक का प्रीमियम 70 फीसदी की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा हुआ था.

इन्वेस्टर्स कर रहे थे इंतजार

दरअसल टाटा समूह दो दशक के बाद पहली बार कोई आईपीओ लेकर आया है. इससे पहले आखिरी बार टाटा समूह ने 2002 में टीसीएस का आईपीओ पेश किया था, जो अभी घरेलू शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है. टाटा समूह के कई शेयरों ने बाजार में शानदार परफॉर्म किया है. स्वाभाविक है कि टाटा समूह के इस आईपीओ पर इन्वेस्टर्स की निगाहें टिकी हुई थीं.

टाटा टेक आईपीओ के डिटेल

आज से खुला यह आईपीओ बोली लगाने के लिए 24 नवंबर तक खुला रहेगा. इस आईपीओ के लिए 475 से 500 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है. आईपीओ के एक लॉट में टाटा टेक के 30 शेयर हैं. यानी एक खुदरा निवेशक को इस आईपीओ में निवेश करने के लिए कम से कम 15 हजार रुपये की जरूरत पड़ने वाली है. टाटा टेक के शेयर 30 नवंबर को अलॉट किए जाएंगे. बाजार में शेयरों की लिस्टिंग 5 दिसंबर को होगी.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: टाटा के इस मल्टीबैगर शेयर का नया कीर्तिमान, 3 लाख करोड़ के पार निकला एमकैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget