एक्सप्लोरर

Titan MCap: टाटा के इस मल्टीबैगर शेयर ने पकड़ी टीसीएस की राह, भाव में तेजी से मार्केट कैप 3 लाख करोड़ के पार

Multibagger Tata Stock: टाटा समूह की टीसीएस मार्केट कैप के लिहाज से घरेलू शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. अब टाटा का यह शेयर भी टीसीएस की राह चल पड़ा है...

शेयर बाजार में इन दिनों टाटा समूह का जलवा चल रहा है. एक तरफ नए आईपीओ ने बाजार में धूम मचाई हुई है, तो दूसरी तरफ पुराने मल्टीबैगर शेयर भी नए-नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं. टाटा समूह का एक फेमस मल्टीबैगर शेयर तो अब बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस की राह चल पड़ा है.

कई निवेशकों को बना चुका है मालामाल

हम बात कर रहे हैं समूह के सबसे शानदार शेयरों में एक टाइटन की. टाइटन वही शेयर है, जिसने दिवंगत दिग्गज इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला को पहचान दिलाई और उन्हें भारतीय बाजार के बिग बुल के रूप में स्थापित किया. टाटा के इस शेयर ने स्टॉक मार्केट के कइयों निवेशकों को मालामाल किया है. हाल-फिलहाल में टाइटन के शेयर फिर से रैली की राह पर चल रहे हैं.

इतना हो गया बाजार पूंजीकरण

बुधवार के कारोबार में टाइटन का शेयर 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 3,420.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले मंगलवार को स्टॉक में 2 फीसदी की तेजी देखी गई थी और भाव 3,400 रुपये के पार निकल गया था. इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर मंगलवार को 3 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया था. अभी मार्केट कैप 3.04 लाख करोड़ रुपये है.

टीसीएस के बाद टाटा की दूसरी ऐसी कंपनी

इसके साथ ही टाइटन टाटा समूह का दूसरा ऐसा शेयर बन गया है, जिसका मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस ने सबसे पहले यह कीर्तिमान हासिल किया था, जो अभी भारतीय शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भी है. टीसीएस का मौजूदा बाजार पूंजीकरण करीब 13 लाख करोड़ रुपये है. टीसीएस से आगे सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज है.

एशियन पेंट्स से निकल गई आगे

3 लाख करोड़ रुपये के एमकैप के स्तर को हासिल करने के साथ ही टाइटन शेयर बाजार की 16वीं सबसे बड़ी कंपनी भी बन गई है. मंगलवार की शानदार तेजी के बाद टाइटन ने एमकैप के मामले में एशियन पेंट्स को पीछे छोड़ा है. एशियन पेंट्स की मौजूदा मार्केट वैल्यू 3.01 लाख करोड़ रुपये है. टाइटन के शेयरों में पिछले 6 महीने के दौरान 26 फीसदी से ज्यादा की और इस साल अब तक 33 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 6 महीने में बना मल्टीबैगर, अब मिलने वाला है बोनस शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget