एक्सप्लोरर

270 फीसदी डिविडेंड देने जा रही टाटा की ये कंपनी, 10 जून है रिकॉर्ड डेट, शेयर खरीदने का आखिरी मौका!

Tata Investment Corporation एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जो मुख्य रूप से Tata Group की दूसरी कंपनियों में निवेश करती है.

अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं और Tata ग्रुप की कंपनियों पर भरोसा रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. Tata Investment Corporation अपने निवेशकों को इस बार एक शानदार तोहफा देने जा रही है. ये तोहफा है 270 फीसदी का डिविडेंड.

कौन सी कंपनी दे रही है डिविडेंड?

Tata Investment Corporation एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जो मुख्य रूप से Tata Group की दूसरी कंपनियों में निवेश करती है. इसके पोर्टफोलियो में Tata Chemicals (6 फीसदी), Tata Consumer Products (4.7 फीसदी) और Trent (4.3 फीसदी) जैसी बड़ी कंपनियों की हिस्सेदारी है.

कितना मिलेगा डिविडेंड?

कंपनी ने FY2025 के Q4 रिजल्ट के साथ ऐलान किया था कि वह प्रत्येक 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 27 रुपये यानी 270 फीसदी डिविडेंड देगी. यह भुगतान कंपनी की AGM (Annual General Meeting) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद किया जाएगा.

रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट

Tata Investment ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि:

रिकॉर्ड डेट: मंगलवार, 10 जून 2025

एक्स-डेट: भी 10 जून 2025 ही रखी गई है.

इसका मतलब यह हुआ कि सोमवार, 9 जून को Tata Investment के शेयर खरीदना अंतिम मौका है, ताकि आपके नाम पर शेयर सेटल होकर रिकॉर्ड डेट तक आपके डिमैट अकाउंट में दिखाई दे सकें.

क्या होता है रिकॉर्ड डेट?

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होते हैं, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलता है. भारत में अब T+1 सेटलमेंट लागू है, यानी ट्रेड के अगले दिन शेयर डिलीवर होते हैं. इसलिए आपको एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होते हैं.

Tata Investment का डिविडेंड रिकॉर्ड

BSE के अनुसार Tata Investment ने पिछले कुछ वर्षों में भी अच्छा डिविडेंड दिया है:

2024: 28 रुपये प्रति शेयर

2023: 48 रुपये प्रति शेयर

2022: 55 रुपये प्रति शेयर

2021: 24 रुपये प्रति शेयर

Tata Investment का शेयर भाव

शुक्रवार को Tata Investment का शेयर 6825.45 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 6633.85 रुपये से 2.89 फीसदी ऊपर है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: ये मल्टीबैगर स्टॉक तो कुबेर का खजाना निकला, सिर्फ 10 हजार का निवेश किया और अकाउंट में आ गए 34 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget