एक्सप्लोरर

Tata Group Stocks: टाटा समूह के स्टॉक्स ने भरा जोश, इस कंपनी के IPO की खबर से ग्रुप शेयरों में 12 फीसदी तक की आई तेजी

Tata Capital IPO: आरबीआई के नियम के तहत टाटा कैपिटल को सितंबर 2025 तक लिस्ट कराना होगा. टाटा समूह टाटा कैपिटल के आईपीओ के जरिए 15000 करोड़ रुपये जुटा सकती है.

Tata Group Stocks: टाटा समूह के स्टॉक्स (Tata Group Stocks) में आज के सेशन में जोरदार तेजी देखी जा रही है. टाटा इंवेस्टमेंट (Tata Investment) के शेयर में तो 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है. ग्रुप के शेयरों में तेजी की वजह है वो खबर जो निवेशकों को एक और टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी में निवेश का बड़ा अवसर दे सकती है. टाटा समूह की एनबीएफसी टाटा कैपिटल (Tata Capital) का आईपीओ लॉन्च हो सकता है. कंपनी आईपीओ के जरिए कैपिटल मार्केट से 15000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. आईपीओ में नए शेयर्स के साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ये रकम जुटाया जा सकता है. 

टाटा कैपिटल का आएगा आईपीओ!

रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा समूह ने टाटा कैपिटल के आईपीओ लाने की तैयारी शुरू कर दी है. ग्रुप ने हाल ही में कोटक इंवेस्टमेंट बैंक को आईपीओ लाने की तैयारी शुरू करने को कहा और जनवरी 2025 में कुछ और बैंकर्स की नियुक्ति की जा सकती है. बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ( Reserve Bank of India) के नियमों के तहत टाटा समूह की दो एनबीएफसी टाटा संस (Tata Sons) और टाटा कैपिटल (Tata Capital) को सितंबर 2025 तक स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराना जरूरी है. टाटा कैपिटल में 93 फीसदी हिस्सेदारी टाटा संस के पास है. अनलिस्टेड मार्केट में टाटा कैपिटल का स्टॉक 1100 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है जो पिछले साल दिसंबर में 450 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 

2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज का आया आईपीओ 

इससे पहले नवंबर 2023 में टाटा समूह अपनी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का आईपीओ लेकर आई थी और 30 नवंबर 2023 को कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी. 500 रुपये के इश्यू प्राइस पर टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आया था और स्टॉक 140 फीसदी के उछाल के साथ 1200 रुपये पर लिस्ट हुआ था. लिस्टिंग के पहले ही दिन शेयरहोल्डर्स को उनके निवेश पर मल्टीबैगर रिटर्न मिल गया. इससे पहले साल 2003-04 में टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस का आईपीओ आया था. 

टाटा स्टॉक्स में जोरदार तेजी 

टाटा कैपिटल के आईपीओ लाने की खबर के बाद टाटा इंवेस्टमेंट के शेयरों में 12.77 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है और स्टॉक 7365.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है. टाटा केमिकल्स 5.39 फीसदी के उछाल के साथ 1090 रुपये, टाटा कॉफी 3.54 फीसदी की तेजी के साथ 344.80 रुपये, तेजस नेटवर्क 3.88 फीसदी के उछाल के साथ 1233 रुपये, टाटा टेक्नोलॉजीज 2.66 फीसदी के बढ़त के साथ 913 और टाटा मोटर्स 2.39 फीसदी की तेजी के साथ 739.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stock: पहले अमिताभ बच्चन ने शेयर में निवेश कर बनाया मल्टीबैगर रिटर्न, अब आपकी बारी! जान लिजिए स्टॉक का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget