एक्सप्लोरर

Tata-Vivo Update: टाटा समूह खरीद सकती है चीनी मोबाइल कंपनी वीवो इंडिया में 51% हिस्सेदारी!

Tata-Vivo News: भारत सरकार चीन की ऑटोमोबाइल और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों पर भारतीय साझेदार बनाने के लिए दबाव बना रही है. इसी के चलते चीनी कंपनियां भारतीय साझेदार की तलाश कर रही हैं.

Tata-Vivo Update: टाटा समूह (Tata Group) चीन की स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी वीवो (Vivo) में मैजोरिटी हिस्सेदारी (Majority Stake) खरीदने पर विचार कर रही है और इसके लिए टाटा समूह की वीवो के साथ बातचीत शुरू हो चुकी है. भारत सरकार चीनी कंपनियों पर देसी कंपनियों के साथ साझेदारी करने को कह रही है और इसी के चलते वीवो अपने ऑपरेशंस जिसमें मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन शामिल है उसके लिए लोकल पार्टनर की तलाश में है. 

मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि टाटा समूह और वीवो के बीच बातचीत एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है और वैल्यूएशन को लेकर चर्चा चल रही है. टाटा हिस्सेदारी खरीदने के लिए जितना ऑफर दे रही है वीवो उससे ज्यादा वैल्यूशन की मांग कर रही है. सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि टाटा समूह इस डील में रूचि दिखा रही है लेकिन अभी कोई नतीजा सामने नहीं आया है. इस मसले पर टाटा संस ( Tata Sons) और वीवो दोनों ही कुछ भी कंमेट करने से इंकार कर दिया है. 

दरअसल भारत सरकार की तरफ से ज्यादा छानबीन के बाद चीनी मोबाइल कंपनियां वीवो और ऑप्पो (Oppo) दोनों ही अपने स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारतीय साझेदार की तलाश कर रही हैं. भारत सरकार चाहती है चीन की मोबाइल हैंडसेट कंपनी के साथ ज्वाइंट वेंचर में भारतीय कंपनी की 51 फीसदी हिस्सेदारी हो. साथ ही ज्वाइंट वेंचर में लोकल लीडरशीप के साथ लोकल डिस्ट्रीब्यूशन मौजूद रहे. इससे देश के मोबाइल फोन इंडस्ट्री में घरेलू कंपनियों के साथ भारतीय एग्जीक्यूटिव्स का प्रभाव बढ़ेगा जिसपर चीनी हैंडसेट ब्रांड का दबदबा है. 

टैक्स बचाने के लिए अपने रेवेन्यू के बड़े हिस्से को चीन की पैरेंट कंपनी को भुगतान करने के लिए वीवो एजेंसियों के जांच के दायरे में है. प्रवर्तन निदेशालय भी कंपनी के खिलाफ मनी लॉंड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है.

बहरहाल टाटा समूह इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़ा विस्तार करने की तैयारी में है. पिछले साल टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) देश में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग (iPhone Manufacturing) करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है. उसने ताईवान (Taiwan) के विस्ट्रॉन ( Vistron) के  ऑपरेशंस को 125 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था. अब कंपनी एप्पल (Apple) के दूसरे कॉंट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी पेगाट्रॉन (Pegatron) से उसके चेन्नई स्थित आईफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में मैजोरिटी स्टेक खरीदने के लिए बात कर रही है. इसके अलावा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स तमिलनाडु के होसूर में आईफोन एसेंबलिंग प्लांट बना रही है जो आईफोन की सबसे बड़ी एसेंबलिंग प्लांट होगी.    

ये भी पढ़ें 

WPI Inflation: थोक महंगाई दर 15 महीने की ऊंचाई पर, मई में बढ़कर हुई 2.61 फीसदी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SEBI का नया नियम, अप्रैल 2027 से शेयर खरीदने-बेचने पर पैसों का हिसाब होगा आसान
SEBI का नया नियम, अप्रैल 2027 से शेयर खरीदने-बेचने पर पैसों का हिसाब होगा आसान
Explained: दिवाली गिफ्ट की कीमत कंपनियां कैसे तय करती हैं? कभी iPhone और कारें, तो कहीं कुछ नहीं
दिवाली गिफ्ट की कीमत कंपनियां कैसे तय करती हैं? कभी iPhone और कारें, तो कहीं कुछ नहीं
काम की बात: आज सोना खरीदने जा रहे? पहले पढ़ें वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ये नई रिपोर्ट
काम की बात: आज सोना खरीदने जा रहे? पहले पढ़ें वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ये नई रिपोर्ट
धनतेरस पर कारोबार धुआंधार! 1 लाख करोड़ का हो सकता है लेनदेन
धनतेरस पर कारोबार धुआंधार! 1 लाख करोड़ का हो सकता है लेनदेन

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Goat Farming Training: यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
Embed widget