एक्सप्लोरर

100 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बनी टीसीएस

खास बात ये है कि अकेले टीसीएस पाकिस्तान में लिस्टेड तमाम कंपनियों पर भारी पड़ रही है. पूरी दुनिया में सिर्फ 63 ऐसी कंपनियां है जिनका बाजार पूंजीकरण 100 अरब डॉलर से कहीं ज्यादा है.

नई दिल्ली: सॉफ्टवेयर कारोबार से जुडी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस 100 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गयी है. खास बात ये है कि अकेले टीसीएस पाकिस्तान में लिस्टेड तमाम कंपनियों पर भारी पड़ रही है. पूरी दुनिया में सिर्फ 63 ऐसी कंपनियां हैं जिनका बाजार पूंजीकरण 100 अरब डॉलर से कहीं ज्यादा है. इन कंपनियो में एमेजॉन और फेसबुक जैसी कंपनियां शामिल हैं. ध्यान रहे कि बाजार पूंजीकरण के लिहाज से 840 अरब डॉलर के साथ एपल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है वहीं माइक्रोसॉफ्ट का बाजार पूंजीकरण 731 अरब डॉलर है.

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को बाजार खुलते ही टीसीएस ने 100 अरब डॉलर के जादुई आंकड़े को छुआ. कारोबार खत्म होने के समय कंपनी का बाजार पूंजीकरण (शेयर की बाजार कीमत को शेयरों की कुल संख्या से गुणा करने पर हासिल संख्या) 6.53 लाख करोड़ रुपये रहा. प्रति डॉलर 65 रुपये के औसत कीमत के हिसाब से ये रकम 100 अरब डॉलर के जादूई आंकड़े को पार कर जाती है. बेहतर वित्तीय नतीजे हासिल करने के बाद से ही कंपनी के शेयरों मे खासी खरीदारी देखने को मिल रही है. आलम ये है कि अप्रैल की शुरुआत में अगर किसी ने टीसीएस के शेयर खरीदे और सोमवार को बेचा तो उसे 500 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से भी ज्यादा फायदा हुआ.

ये हैं टीसीएस के बाजार पूंजीकरण के मायने

ये पाकिस्तान में लिस्टेड तमाम शेयरों के बाजार पूंजीकरण से करीब 25 फीसदी ज्यादा है. पाकिस्तान में कुल मिलाकर 559 शेयर लिस्टेड हैं. 19 अप्रैल को कारोबार खत्म होने के समय इन कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 80 अरब डॉलर था.

ये बजट खर्च का करीब 26.7 फीसदी है. वित्त मत्री अरुण जेटली ने कारोबारी साल 2018-19 के दौरान 24.42 लाख खर्च करने की योजना बनायी है.

ये देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का करीब एक चौथाई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 426 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

यदि किसी निवेशक ने 2004 में (25 अप्रैल 2004 को टीसीएस के शेयरों की खरीद-फरोख्त स्टॉक एक्सचेंज पर शुरु हुई थी) को 10 हजार रुपये लगाए होते तो आज उसकी कीमत 1.40 लाख रुपये पर पहुंच गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
MSME Bill: समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें
समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें
प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget