एक्सप्लोरर

ताज होटल ग्रुप पर साइबर हमले से 15 लाख कस्टमर का डाटा चोरी होने का दावा, अटैकर ने मांगी इतनी रकम, मामले की जांच जारी

Cyber Attack on Taj Hotel: ताज होटल पर हुए साइबर हमले में 15 लाख कस्टमर का डाटा लीक होने की आशंका है. कंपनी ने सुरक्षा एजेंसियों को मामले की जानकारी दे दी है.

Cyber Attack on Taj Hotel: टाटा समूह (Tata Group) के स्वामित्व वाले ताज होटल ग्रुप पर (Taj Hotel Group) पर 5 नवंबर को तथाकथित साइबर अटैक (Cyber Attack) हुआ था. खबरें आई हैं कि हैकर्स ने ताज होटल के लगभग 15 लाख कस्टमर्स का डाटा उनके पास होने का दावा किया है. उन्होंने इस डाटा को वापस करने के लिए 5000 डॉलर और तीन शर्तें भी रखी हैं. हालांकि, ताज होटल्स ग्रुप ने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. हम मामले की जांच कर रहे हैं और कस्टमर्स का डाटा सुरक्षित है. हमने सुरक्षा एजेंसियों को भी इस स्थिति की जानकारी दे दी है. 

हैकर्स ने 4 लाख से अधिक की रकम मांगी, रखी हैं ये तीन शर्तें  

लाइव मिंट की खबर के मुताबिक साइबर हैकर्स ने ताज होटल ग्रुप से कस्टमर डाटा के बदले 4 लाख रुपये से ज्यादा (5 हजार डॉलर) की मांग की है. हैकर्स ने अपने ग्रुप का नाम डीएनए कुकीज (Dna Cookies) बताया है. उन्होंने कहा है कि अभी तक यह डाटा किसी को नहीं दिया गया है. उन्होंने डाटा को वापस करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं. सबसे पहले तो उन्होंने बातचीत के लिए किसी उच्च पदस्थ मध्यस्थ को लाने को कहा है. साथ ही उनकी दूसरी मांग है कि वह टुकड़ों में डाटा नहीं देंगे. तीसरी शर्त में उन्होंने कहा कि हमसे डाटा के और सैंपल नहीं मांगे जाएं. इन हैकर्स ने 5 नवंबर को 1000 कॉलम एंट्री वाला डाटा लीक किया था. 

15 लाख लोगों का डाटा खतरे में !

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस साइबर अटैक से लगभग 15 लाख कस्टमर प्रभावित हुए हैं. उनके पर्सनल नंबर, घर का पता और मेंबरशिप आईडी जैसी कई सूचनाएं हैकर्स के पास पहुंच गई हैं. धमकी देने वाले हैकर्स ने कहा है कि उनके पास साल 2014 से 2020 तक का डाटा मौजूद है.

क्या कहा आईएचसीएल ने 

इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के प्रवक्ता ने बताया कि हमें भी हैकर्स के इस दावे के बारे में पता चला है. हालांकि ये डेटा नॉन-सेंसिटिव है और इस डाटा में कुछ भी संवेदनशील नहीं है. कंपनी को अपने कस्टमर्स के डाटा की चिंता है. इसलिए हम इस दावे की जांच कर रहे हैं. हमने साइबर सिक्योरिटी एजेंसियों और इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) को भी मामले जानकारी दे दी है. साथ ही कंपनी के सुरक्षा सिस्टम की जांच भी की जा रही है. कस्टमर्स को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आईएचसीएल हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में ताज, विवांता, जिंजर समेत कई ब्रांड चलाती है.   

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें 

IPEF Pact: भारत समेत 14 देश चीन के खिलाफ हुए एकजुट, क्या है IPEF जिससे ड्रैगन को मिलने वाली है बड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Today: कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget