एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत से क्विक कॉमर्स की चांदी, रेस्टोरेंट-बार को भी हुआ जबरदस्त प्रॉफिट

T20 World Cup Final Effect: सिंपल' प्लेटफॉर्म के जरिए जेप्टो, ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और पोर्टर पर 100 रुपये से नीचे के ऑर्डर में नवंबर में हुए फाइनल के मुकाबले 35 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

T20 World Cup Final: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 29 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत के रोमांचक मैच और ऐतिहासिक जीत के दम पर फूड एंड बेवरेजस (एफ एंड बी) कंपनियों के साथ-साथ क्विक कॉमर्स फर्मों की सेल्स और राजस्व में जोरदार इजाफा देखा गया. 

मुंबई से लेकर गुरुग्राम तक- हर तरफ दिखा भरपूर कारोबार

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में विराट कोहली का वन8 कम्यून रेस्टोरेंट पूरी तरह बुक रहा और फुल कैपेसिटी पर बिजनेस हुआ. द बीयर कैफे के फाउंडर और सीईओ राहुल सिंह ने कहा कि 12 साल पहले अपनी स्थापना के बाद से रेस्टोरेंट चेन ने अपना एक दिन का हाईस्ट रेवेन्यू देखा है. मुंबई में चार्ली रेस्टोरेंट के को-फाउंडर सुरेन जोशी ने कहा कि उनके रेस्तरां की सेल में 50 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी देखी गई. द ब्लूबॉप कैफे ने कहा कि शनिवार को उनके आउटलेट के राजस्व में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई. गुरुग्राम में MGF मेट्रोपॉलिटन मॉल के एक सीनियर मैनेजर ने कहा कि शनिवार शाम तक पूरे मॉल में,  रेस्टोरेंट और बार खचाखच भरे थे. उन्होंने कहा, "हमने शनिवार की शाम को इतनी बड़ी भीड़ कभी नहीं देखी."

मैच के दौरान 40 फीसदी से ज्यादा कंज्यूमर खर्च से क्विक कॉमर्स की चांदी

फिनटेक स्टार्टअप 'सिंपल' ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि क्रिकेट वर्ल्डकप टी20 फाइनल के आसपास उसके प्लेटफॉर्म पर कंज्यूमर खर्च में 40 फीसदी का इजाफा देखने को मिला. भारत ने शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में हुए वर्ल्डकप टी20 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था.

'सिंपल' की फाउंडर और सीईओ नित्या शर्मा ने कहा कि टी20 वर्ल्डकप के दौरान भारतीयों ने खुलकर अपनी क्रिकेट टीम का समर्थन किया. यह उनके ऑनलाइन खर्चों में देखने को मिला. पिछले 50 ओवर के वर्ल्डकप फाइनल के मुकाबले इस टी20 वर्ल्डकप फाइनल में क्विक कॉमर्स पर खरीदारी में 40 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. उन्होंने आगे कहा कि मैच के दौरान रात 8 से 11 बजे के बीच लोगों ने लगातार क्विक कॉमर्स के जरिए खरीदारी की. वहीं, एक कस्टमर की ओर से सबसे ज्यादा 16,410 रुपये की खरीदारी की गई.

'सिंपल' प्लेटफॉर्म के जरिए जेप्टो, ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और पोर्टर पर 100 रुपये से नीचे के ऑर्डर में नवंबर में हुए फाइनल के मुकाबले 35 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. यह दिखाता है कि ग्राहक अपनी क्विक चीजों की जरूरतों के लिए क्विक कॉमर्स का रुख कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

LPG Price Reduced: सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में कितने घटे हैं एलपीजी के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म
पिछले साल धनतेरस पर खरीदे सोने का दाम आज कितना पहुंचा, फायदा या नुकसान?
पिछले साल धनतेरस पर खरीदे सोने का दाम आज कितना पहुंचा, फायदा या नुकसान?
सोने में 2.5% और चांदी में 4% से ज्यादा उछाल, शादी के सीजन में खूब ढीली होगी आपकी जेब
सोने में 2.5% और चांदी में 4% से ज्यादा उछाल, शादी के सीजन में खूब ढीली होगी आपकी जेब

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget