एक्सप्लोरर

Swigyy IPO: इंतजार खत्म! स्विगी के आईपीओ पर आ गया अपडेट, इसी सप्ताह फाइल होगा सेबी के पास ड्राफ्ट

Swiggy IPO Date: इन्वेस्ट लंबे समय से स्विगी के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं. खबरों में कहा जा रहा है कि फूड डिलीवरी कंपनी इसी सप्ताह आईपीओ के लिए ड्राफ्ट फाइल कर सकती है...

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के आईपीओ का लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त होने वाला है. ऐसा कहा जा रहा है कि सॉफ्टबैंक के समर्थन वाली फूड डिलीवरी कंपनी इसी सप्ताह बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल कर सकती है.

इतना बड़ा हो सकता है स्विगी का आईपीओ

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्विगी इसी सप्ताह प्रस्तावित आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल करने पर विचार कर रही है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए बाजार से 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा जुटाने का प्रयास करने वाली है. आईपीओ के संभावित साइज की जानकारी अभी आधिकारिक रूप से नहीं दी गई है. रिपोर्ट में यह दावा मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से किया गया है. सूत्रों का कहना है कि आईपीओ के साइज और टाइमिंग जैसे मुद्दों पर अभी विचार ही चल रहा है. उनमें बदलाव संभव है.

इस सप्ताह खुल रहे हैं 7 नए आईपीओ

स्विगी का आईपीओ ऐसे समय आ रहा है, जब बाजार में शेयर की बिक्री के ऑफर की भीड़ लगी हुई है. दनादन कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं. इस साल अभी तक रिकॉर्ड रफ्तार में आईपीओ लॉन्च हुए हैं और आने वाले दिनों में कई कंपनियां आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं. इसी सप्ताह बाजार में सात नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं.

बजाज के इस आईपीओ ने बनाए नए रिकॉर्ड

पिछले सप्ताह भी आईपीओ का बाजार व्यस्त रहा था. बजाज ग्रुप के नए आईपीओ ने तो पिछले सप्ताह बाजार में तहलका मचा दिया. बजाज हाउसिंग फाइनेंस को निवेशकों से इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला कि सबसे ज्यादा अप्लिकेशन का नया रिकॉर्ड बन गया. उसके बाद बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों की आज बाजार पर लिस्टिंग होने वाली है.

कतार में हुंडई और एलजी के आईपीओ

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक विभिन्न कंपनियां आईपीओ के जरिए बाजार से करीब 7.8 बिलियन डॉलर जुटा चुकी हैं. इस साल अभी कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हो सकते हैं. दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंडई अपनी भारतीय इकाई का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. हुंडई इंडिया का आईपीओ का साइज के हिसाब से आईपीओ के बाजार में नया रिकॉर्ड बना सकता है. वहीं हाल ही में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ की खबरें भी सामने आईं. ऐसा कहा जा रहा है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स 1.5 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: बाजार पर छा गए ये शानदार शेयर, पिछले 5 दिनों में हर रोज ऊपर निकला भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget