एक्सप्लोरर

Swiggy UPI: जोमैटो के बाद स्विगी ने भी की यूपीआई सर्विस की शुरुआत, ग्राहकों को होंगे ये फायदे

UPI App: स्विगी की यूपीआई सर्विस प्लगइन के जरिए है, जिसके लिए उसने यस बैंक और जसपे के साथ पार्टनरशिप की है. जोमैटो पिछले साल यूपीआई सर्विस शुरू कर चुकी है...

जोमैटो के बाद अब फूड डिलीवरी कपनी स्विगी ने भी अपनी यूपीआई सर्विस की शुरुआत की है. यूपीआई के बाजार में इस तरह नए-नए प्लेयर तेजी से आ रहे हैं, जो गूगलपे और फोनपे जैसे दबदबे वाले यूपीआई ऐप के मार्केट शेयर को नुकसान पहुंचा सकता है.

स्विगी को नई सर्विस से ये उम्मीद

स्विगी ने बतया कि उसने पेमेंट के लिए थर्ड पार्टी ऐप पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी यूपीआई सर्विस की शुरुआत की है. कंपनी का कहना है कि इस सर्विस के शुरू करने से उसके ग्राहकों को भी सहूलियत होगी. जहां ग्राहकों को ऑर्डर प्लेस करने के बाद पेमेंट करने के लिए किसी और ऐप को खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वहीं स्विगी को उम्मीद है कि इस सर्विस से पेमेंट फेल होने के मामले भी कम होंगे.

जोमैटो ने पिछले साल की शुरुआत

इससे पहले स्विगी की प्रतिस्पर्धी फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो भी अपनी यूपीआई सर्विस शुरू कर चुकी है. हालांकि स्विगी की सर्विस जोमैटो से अलग है. जोमैटो की यूपीआई सर्विस अन्य पेमेंट ऐप की तरह है. उसे आरबीआई ने डिजिटल पेमेंट ऐप की तरह काम करने की मंजूरी दी थी. वहीं स्विगी की सर्विस यूपीआई प्लगइन के जरिए लॉन्च की गई है. कंपनी ने इस सर्विस को यस बैंक और जसपे के साथ पार्टनरशिप में शुरू किया है.

अभी कर्मचारियों के साथ टेस्टिंग

स्विगी की ये सर्विस अभी आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं हुई है. मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, फूड डिलीवरी कंपनी ग्राहकों के लिए यूपीआई सर्विस की शुरुआत करने से पहले अपने कर्मचारियों के साथ उसकी टेस्टिंग कर रही है. यह परीक्षण पिछले महीने से चल रहा है. स्विगी अपने ग्राहकों को अगले कुछ महीने में चरणबद्ध तरीके से यूपीआई की सर्विस मुहैया कराएगी.

बाजार में प्रमुख यूपीआई पेमेंट ऐप

हाल-फिलहाल में कई कंपनियों ने अपनी यूपीआई सर्विस शुरू की है. अभी यूपीआई पेमेंट ऐप के बाजार में गूगलपे और फोनपे का दबदबा है. जनवरी में रिजर्व बैंक के द्वारा एक्शन के बाद तीसरी सबसे बड़ी प्लेयर पेटीएम की हिस्सेदारी तेजी से कम हुई है. बाजार में अभी गूगलपे और फोनपे के अलावा पेटीएम, जोमैटो, फ्लिपकार्ट, गोआइबिबो, मेक माइ ट्रिप, टाटा निउ, क्रेड जैसे ऐप भी यूपीआई से पेमेंट की सुविधा दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार की रिकॉर्ड रैली में भी डूबे पैसे, इस साल नुकसान में ये म्यूचुअल फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: ईरान वॉर से वैश्विक तेल संकट के बीच आया इंडियन ऑयल का बयान, हरदीप पुरी ने बताई सच्चाई
ईरान वॉर से वैश्विक तेल संकट के बीच आया इंडियन ऑयल का बयान, हरदीप पुरी ने बताई सच्चाई
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
जंग के बीच सस्ता हो रहा सोना ! ! क्या यही है खरीदने का सही मौका?
जंग के बीच सस्ता हो रहा सोना ! ! क्या यही है खरीदने का सही मौका?
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget