एक्सप्लोरर

सरकार की इस स्कीम के तहत आपकी बेटी को मिलेंगे पूरे 15 लाख रुपये, शादी या पढ़ाई कहीं भी कर सकते हैं इस्तेमाल

Sukanya Samriddhi Yojana interest rate: आज हम आपको केंद्र सरकार की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए पूरे 15 लाख रुपये मिल जाएंगे.

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप भी अपने बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित है तो अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको केंद्र सरकार की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए पूरे 15 लाख रुपये मिल जाएंगे. इस सरकारी स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Account) है.

250 रुपये का करना होता है निवेश
आपको बता दें इस योजना में आपको मिनिमम 250 रुपये का निवेश करना होगा और आप अधिकतम 150,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं. केंद्र सरकार की यह एक लोकप्रिय स्कीम है, जिसके जरिए आप अपनी बेटी के लिए 15 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं. 

कहीं भी खुलवा सकते हैं खाता
इस खाते को आप किसी भी बैंक में जाकर ओपन करा सकते हैं. अगर आप पंजाब नेशनल बैंक में ये अकाउंट ओपन कराते हैं तो आप इस ऑफिशियल लिंक https://tinyurl.com/rwy2e9je पर क्लिक करके सभी जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस में भी ये खाता खुलवा सकते हैं. 

कितना मिल रहा ब्याज
सुकन्‍या समृद्धि योजना पर इस समय सालाना ब्‍याज दर 7.6 फीसदी है. बता दें केंद्र सरकार की ओर से हर तीन महीने में इन ब्याज दरों को रिवाइज किया जाता है. इसमें कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम शामिल हैं. इसके अलावा इस योजना में ग्राहकों को टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है.

21 साल बाद मिलेगा पैसा
खाता खुलने की डेट से 21 साल बाद या बेटी के 18 साल होने पर शादी के समय (शादी की तारीख से 1 महीना पहले या तीन महीने बाद) सुकन्‍या समृद्धि खाता मैच्‍योर होता है.

किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आपको फॉर्म के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपनी बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट भी जमा कराना होगा. इसके अलावा बच्ची और माता-पिता का पहचान पत्र (पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) और जहां रह रहे हों उसका प्रमाण पत्र (पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, पानी का बिल) जमा कराना होगा.

इस तरह मिलेंगे 15 लाख
बता दें अगर आप इस स्कीम में हर महीने 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी सालान 36000 रुपये लगाने पर 14 साल बाद 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से आपको 9,11,574 रुपये मिलेंगे. 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये होगी.

यह भी पढ़ें:

PM Kisan: किसानों के खाते में 2000 की जगह आएंगे पूरे 5000 रुपये, मिलेगा एक्सट्रा फायदा, जानें कैसे?

EPFO: खुशखबरी! करोड़ों लोगों के खाते में आ गया ब्याज का पैसा, चेक करें अपने खाते का बैलेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
Oil And Gas Update: अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget