एक्सप्लोरर

EPFO: खुशखबरी! करोड़ों लोगों के खाते में आ गया ब्याज का पैसा, चेक करें अपने खाते का बैलेंस

EPF interest rate 2020-21: ईपीएफओ ने आपके पीएफ अकाउंट पर ब्याज की राशि को खाते में क्रेडिट कर दिया है.

EPF interest rate: नौकरी करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. ईपीएफओ ने आपके पीएफ अकाउंट पर ब्याज की राशि को खाते में क्रेडिट कर दिया है. EPFO ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. फाइनेंशियल ईयर 2020-21 का ब्याज आपके खाते में क्रेडिट किया जा रहा है. केंद्र सरकार ने इस बार ब्याज की दर 8.5 फीसदी तय की है. 

कई तरीकों से चेक कर सकते हैं बैलेंस
आपके खाते में ब्याज का पैसा आया है या नहीं आप घर बैठे मोबाइल से चेक कर सकते हैं. ईपीएफओ की तरफ से बैलेंस चेक करने के कई ऑप्शन दिए गए हैं. आप एसएमएस, मिस्ड कॉल, ऑफिशियल वेबसाइट और उमंग ऐप के जरिए बैंलेंस चेक कर सकते हैं.

SMS के जरिए चेक करें बैलेंस
अगर आप SMS के जरिए बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG में लिखकर भेजना होगा. बता दें इसमें लास्ट के 3 अक्षर भाषा के हिसाब से लिखे जाएंगे. वहीं, अगर आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो आप EPFOHO UAN HIN लिखकर भेज सकते हैं. आपको यूएएन पर रजिस्टर्ड नंबर से यह एसएमएस करना होगा. इसके बाद ही आपके पास बैलेंस का मैसेज आएगा. आपको यह सुविधा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषा में मिल जाएगी. 

मिस्ड कॉल के जरिए चेक करें बैलेंस
अगर आप मिस्ड कॉल के जरिए बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको EPFO पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देनी है. इसके बाद में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैलेंस का मैसेज आ जाएगा. यह मैसेज आपके पास AM-EPFOHO की तरफ से आएगा. 

Umang ऐप से भी कर सकते हैं चेक
इसके अलावा आप उमंग ऐप के जरिए भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में कितना ब्याज ट्रांसफर हुआ है. आपको सबसे पहले अपने फोन में उमंग ऐप इंस्टॉल करना होगा. इसके बाद में सबसे पहले मेंबर पर क्लिक करें और उसके बाद UAN नंबर और पासवर्ड डालें.

ऑफिशियल वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं बैलेंस
इसके अलावा आप ईपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी ईपीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको e-Passbook का लिंक वेबसाइट के ऊपर दाएं तरफ मिलेगा. अब प्रोविडेंट फंड अकाउंट होल्डर को UAN नंबर और उसका पासवर्ड एंटर करना होगा. इसके बाद में वेबसाइट पर यूएएन नंबर और पासवर्ड डालने के बाद व्यू पासबुक पर क्लिक करना होगा और आपको बैलेंस पता लग जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 

RBI: इस बैंक के खाताधारक ध्यान दें! खाते से अब निकाल सकेंगे सिर्फ 1000 रुपये, RBI ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget