एक्सप्लोरर

SSY: सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अब तीन बेटियों का अकाउंट खोलने की मिलती है परमिशन! जानिए कैसे

SSY Details: सरकार बच्चियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई और फिर शादी के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है. उन्हीं में एक योजना का नाम है सुकन्या समृद्धि योजना. जानें इस योजना के रूल्स के बारे में.

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र और राज्य सरकार समय-समय पर देश की महिलाओं और बच्चियों के लिए समय-समय पर कई तरह की स्कीम लेकर आती रहती है. इन स्कीम्स के जरिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर करने की कोशिश करती है. ऐसी ही एक स्मॉल सेविंग स्कीम का नाम है सुकन्या समृद्धि योजना. इस स्कीम को केंद्र की मोदी सरकार ने खास बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लॉन्च किया है. सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत खाता खोलने पर आप हर महीने छोटी राशि जमा करके बच्ची के भविष्य के लिए बड़ा फंड (Investment for Girl Child)  तैयार कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत हर खाताधारक को जमा राशि पर 7.6 फीसदी ब्याज दर (Sukanya Samriddhi Yojana Rate of Interest) मिलता है.

जानें सुकन्या समृद्धि योजना के डिटेल्स
इस स्कीम के तहत आप हर वित्त वर्ष में 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा साल 2015 में की गई है. इस स्कीम के तहत आप 10 साल तक की बच्ची का खाता खुलवा सकते हैं. इस खाते को आप बैंक या किसी पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं. इस स्कीम के तहत किसी भी निवेशक को कुल 14 साल तक अधिकतम निवेश की सीमा मिलती है. इसके बाद बच्चे के 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद वह खाते में जमा 50 फीसदी रकम खुद निकाल सकती है. वहीं बाकी बची रकम वह 21 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद निकाल सकती है. ध्यान रखें कि  सुकन्या समृद्धि योजना के खाते (SSY Account) में जमा पैसों को निकालने का अधिकार बेटी के पास होता है. 18 साल में वह अपनी पढ़ाई और 21 साल के बाद वह अपने शादी के खर्च के लिए खाते  में जमा पूरे पैसे निकाल सकती है.

तीसरी बेटी का SSY खाता खोलने के लिए पूरी करनी होगी यह शर्त
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत माता-पिता को अपने केवल दो ही बेटियों का खाता खुलवाने की परमिशन मिलती है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि किस कंडीशन में तीसरी बच्ची को सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की परमिशन मिलती है? अगर किसी व्यक्ति के पास पहली संतान बेटी है और दूसरी बार में जुड़वा बच्चियां पैदा होती हैं तो ऐसी स्थिति में सरकार तीनों बच्चियों को सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की परमिशन देती है. ऐसी स्थिति में माता-पिता तीनों बच्चियों के नाम से सुकन्या समृद्धि खाता खोलकर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं. मगर इस योजना के तहत ध्यान देने वाली बात ये है कि इनकम टैक्स छूट का लाभ तीनों बेटियों के खाते के लिए कर दिया गया है.

जानें कितना मिलता है रिटर्न-
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपको 7.6 फीसदी का ब्याज दर मिलता है. इस स्कीम में आप बच्ची के जन्म के बाद से लगातार 14 साल तक 1.50 लाख रुपये का अधिकतम निवेश करते हैं तो आपको इसके लिए हर महीने एक खाते पर 12,500 रुपये देना होगा. इसके बाद आपकी कुल निवेश राशि 22.50 लाख रुपये होगी जो बच्ची के 21 साल के बाद 63.65 लाख रुपये बन जाएगा. इसमें आपको आपको कुल 41.15 लाख रुपये के ब्याज का लाभ होगा. यह आपकी निवेश राशि से लगभग तीन गुना होगी. 

ये भी पढ़ें-

FD Rate Hike: HDFC बैंक और फेडरल बैंक ने FD रेट्स में किया इजाफा, जानिए ग्राहकों को कितना मिल रहा रिटर्न?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
वह दौर जब 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी क्रूड ऑयल की कीमत, बिना जंग के माहौल हो गया था गर्म
वह दौर जब 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी क्रूड ऑयल की कीमत, बिना जंग के माहौल हो गया था गर्म
Share Market Rebound: गिरावट के बाद शेयर मार्केट की दमदार वापसी, जानें किन वजहों से चढ़ा बाजार...
गिरावट के बाद शेयर मार्केट की दमदार वापसी, जानें किन वजहों से चढ़ा बाजार...

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
Embed widget