एक्सप्लोरर

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में उछाल से महंगाई बढ़ने का खतरा, पर शुगर्स स्टॉक्स में तेजी से निवेशकों का मुंह मीठा

Sugar Prices Hike: 2023 में चीनी की कीमतें 5 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं. आने वाले दिनों में और भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

Sugar Stocks Shines: इस मानसून सीजन में बारिश की कमी के चलते गन्ने के उत्पादन प्रभावित होने के आसार है जिससे चीनी के प्रोडक्शन में कमी की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में चीनी की कीमतें 6 सालों के हाई पर जा पहुंची है. एक तरफ इस खबर से महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है लेकिन बुधवार 6 सितंबर, 2023 के ट्रेड में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड चीनी कंपनियों के शेयरों की मिठास बढ़ गई है. शुगर स्टॉक्स में जोरदार उछाल देखने को मिल रही है. 

चीनी स्टॉक्स की बढ़ी मिठास 

सबसे बड़ी तेजी अवध शुगर और एनर्जी में देखी जा रही है जो 12.44 फीसदी के उछाल के साथ 688 रुपये पर कारोबार कर रहा है. मवाना शुगर्स 9.73 फीसदी के उछाल के साथ 112.50 रुपये, धामपुर शुगर्स 7 फीसदी के उछाल के साथ 287.20 रुपये, डालमिया भारत शुगर्स 6.99 फीसदी के साथ 433.35 रुपये, बलरामपुर चीनी 2.54 फीसदी के उछाल के साथ 414.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

इसके अलावा बजाज हिंदुस्तान 4.13 फीसदी के उछाल के साथ 29.50 रुपये और श्री रेणुका शुगर्स 6.74 फीसदी की तेजी के साथ 54.01 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. राजश्री शुगर 5.32 फीसदी के उछाल के साथ 62.21 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

चीनी की कीमतें बढ़ने का फायदा

चीनी कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी की वजह चीनी के दामों में उछाल है जो 6 सालों के हाई पर है. घरेलू रिटेल मार्केट में एक जनवरी 2023 को चीनी की औसतन कीमत 41.45 रुपये किलो हुआ करती थी जो 5 सितंबर को बढ़कर 43.42 रुपये किलो औसतन हो चुकी है. यानि 2023 में सरकारी डेटा के मुताबिक 5 फीसदी के करीब चीनी के दाम बढ़ चुके हैं. चीनी की कीमतें बढ़ने से चीनी कंपनियों के मार्जिन में सुधार होगा उनका मुनाफा बढ़ेगा जिसके इन कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. 

इस खरीफ सीजन में कर्नाटक महाराष्ट्र में बारिश के अभाव में गन्ने का उत्पादन प्रभावित हुआ है जिसके चलते चीनी के दामों में और इजाफा आने की संभावना जताई जा रही है. चीनी के महंगे होने से महंगाई बढ़ने का खतरा है लेकिन चीनी कंपनियों और चीनी स्टॉक्स में निवेश करने वाले निवेशकों की चांदी निकल आई है. 

ये भी पढ़ें 

Crude Oil Price: सऊदी अरब- रूस के उत्पादन घटाने के बाद 11 महीने के हाई पर कच्चा तेल, 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget