एक्सप्लोरर

'यूं ही इंफोसिस ने नहीं हासिल किया यह मुकाम...' नारायण मूर्ति के '70 घंटे काम' वाले बयान पर सुधा मूर्ति ने दिया अपना रिएक्शन

Sudha Murthy: नारायण मूर्ति के हफ्ते में 70 घंटे काम करने वाले बयान पर सुधा मूर्ति ने दी अपनी प्रतिक्रिया. उन्होंने किस तरह से वर्क-लाइफ को बैलेंस किया इस पर भी बात की.

Sudha Murthy: देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने हाल ही में युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी, जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. लोग वर्क-लाइफ बैलेंस की बात करने लगे. अब उनके इसी बयान पर उनकी पत्नी व इंफोसिस फाउंडेश की चेयरमैन सुधा मूर्ति का जवाब आया है. 

यूं ही नहीं इंफोसिस बना इतना बड़ा

जानी-मानी लेखिका व समाजसेविका सुधा मूर्ति का मानना है कि जब लोग गंभीरता व जुनून के साथ कुछ करना चाहते हैं तो फिर टाइम की कोई लिमिट नहीं बंधी रहती है. एनडीटीवी के 'इंडिया थ्रू द आईज ऑफ इट्स आइकॉन्स' शो में उन्होंने कहा, ''उनके पति ने बिना पैसे के, लेकिन कुछ बेहद मेहनती व समर्पित सहयोगियों के साथ इंफोसिस को खड़ा करने का फैसला लिया था. आज वह इस मुकाम तक तभी पहुंचे हैं, जब उन्होंने 70 घंटे या कभी-कभी उससे भी ज्यादा काम किया. नहीं, तो ऐसा होना मुमकिन नहीं हो पाता. कोई 'जादू की छड़ी' नहीं थी जो इंफोसिस को इतना बड़ा बना सकती थी. इसमें उनकी मेहनत, कुछ हद तक किस्मत, सही समय पर सही जगह काम करने जैसी कई चीजें शामिल थीं.''

ऐसे किया वर्क-लाइफ बैलेंस

सुधा मूर्ति से जब पूछा गया फिर पर्सनल लाइफ के लिए वक्त कहां रह जाता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब नारायण मूर्ति ने उनसे अपने पर्सनल लाइफ की बात की थी, तो उन्होंने कहा था कि वह (नारायण मूर्ति) इंफोसिस का ख्याल रखें, जबकि वह अपना और परिवार का ख्याल रखेंगी. सुधा मूर्ति ने कहा, ''मैंने खुद यह फैसला लिया और यह भी तय किया कि अपने पति से शिकायत करने या उन्हें यह कहने का कोई मतलब नहीं है कि 'आप यहां क्यों नहीं?' क्योंकि वह एक बड़ा काम कर रहे हैं.'' 

कई और भी लोग करते हैं 90-90 घंटे काम

सुधा मूर्ति ने यह भी कहा कि यह बात सिर्फ उनके पति की ही नहीं है, बल्कि पत्रकार और डॉक्टर सहित अन्य कई व्यवसायों में भी लोग 90-90 घंटे तक काम करते हैं. उन्होंने कहा, ''भगवान ने सभी को 24 घंटे दिए हैं. अब आप अपना समय कैसे बिताते हैं यह आप पर निर्भर करता है. कोई काम जुनून से करना है तो समय तो लगेगा ही और अगर आप शिद्दत से अपना काम करना चाहते हैं तो आपके पार्टनर को भी आपको सपोर्ट करना चाहिए.'' 

ये भी पढ़ें:

गौतम अडानी की इस कंपनी को मिला गुजरात में 2800 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में दिख सकती है तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में TV, फ्रिज और गाड़ियों का उत्पादन बढ़ा, रोजमर्रा के सामानों की रफ्तार सुस्त
देश में TV, फ्रिज और गाड़ियों का उत्पादन बढ़ा, रोजमर्रा के सामानों की रफ्तार सुस्त
आज 29 सितंबर को कितना है 14.2 और 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत, देखें रेट
आज 29 सितंबर को कितना है 14.2 और 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत, देखें रेट
आज महंगा हुआ पेट्रोल या कम हुए दाम? अभी चेक करें दिल्ली से पटना तक लेटेस्ट रेट
आज महंगा हुआ पेट्रोल या कम हुए दाम? अभी चेक करें दिल्ली से पटना तक लेटेस्ट रेट
ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहा अमेरिका का लड़ाकू विमान F-35A, US ने IAF को कहा पार्टनर
भारत आ रहा अमेरिका का लड़ाकू विमान F-35A, US ने IAF को कहा पार्टनर
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट
यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget