एक्सप्लोरर

RBI के एलान से पहले शेयर बाजार में गिरावट, 22450 के नीचे गया निफ्टी, 300 अंक फिसला सेंसेक्स

Stock Market Today: एशिया और यूरोप के बाजारों में मजबूती के बीच निचले स्तर पर चौतरफा लिवाली से बाजार बढ़त में रहा. एक दिन पहले बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई थी.

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट का दौर जारी है. बुधवार को सेंसेक्स में करीब 300 अंक की गिरावट आयी है. जबकि निफ्टी  22450 के नीचे खुला है. इससे एक दिन पहले स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 1,089 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई के निफ्टी में 374 अंक की बढ़त रही. एशिया और यूरोप के बाजारों में मजबूती के बीच निचले स्तर पर चौतरफा लिवाली से बाजार बढ़त में रहा. एक दिन पहले बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई थी. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,089.18 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,227.08 अंक पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान एक समय यह 1,721.49 अंक तक चढ़ गया था. सेंसेक्स के 29 शेयर लाभ में रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 374.25 अंक यानी 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,535.85 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 535.6 अंक तक चढ़ गया था.

अमेरिका के जवाबी शुल्क को लेकर चिंता के बीच सेंसेक्स सोमवार को 2,226.79 अंक यानी 2.95 प्रतिशत लुढ़क गया था जबकि निफ्टी में 742.85 अंक यानी 3.24 प्रतिशत की गिरावट आई थी. यह पिछले 10 महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी. मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख से स्थानीय मानक सूचकांकों में अच्छी तेजी आई. अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंता कुछ हद तक इस बात से दूर हुई है कि ज्यादातर देश चुनौतियों से पार पाने के लिए उपाय तलाशेंगे.

ग्लोबल मार्केट में हलचल

ट्रंप के टैरिफ एलान के बाद से लगातार अमेरिका और चीन की ट्रेड टेंशन बढ़ती जा रही है. इसका असर वैश्विक बाजार पर बहुत ही बुरा पड़ रहा है. बाजार धाराशयी होता नजर आ रहा है. डाउ जोन्स में करीब 2000 अंक की भारी गिरावट आयी है. जबकि नैस्डैक भी 2.5% नीचे आ गया है.

इधर, अमेरिका और चीन के बीच तनाव इस कदर बढ़ चुका है कि व्हाइट हाउस ने 9 अप्रैल से चीन से आयातित सामानों पर 107 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ वसूलने की बात तक कह दी है. अमेरिका की तरफ से ऐसा कड़ा कदम उठाने का एलान ऐसे वक्त पर किया गया जब चीन ने यूएस के सामानों पर 34 फीसदी जवाबी शुल्क हटाने से इनकार किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के बाद सोमवार को एशियाई शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी गई. शंघाई से लेकर टोक्यो और सिडनी से लेकर हांगकांग तक एशिया-पैसिफिक रीजन के शेयरों में सोमवार को इतनी जबरदस्त गिरावट आई जैसा पिछले दशकों में होते नहीं देखा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget