एक्सप्लोरर

दलाल स्ट्रीट में लाल नजाराः सेंसेक्स 240 अंक टूटा, निफ्टी बमुश्किल 10 हजार के ऊपर बंद

नई दिल्लीः शेयर बाजार कल से आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी के ऐलान के बाद से ही गिर रहे हैं. आज लगातार दूसरे दिन बाजार में कमजोरी देखी गई और इसके पीछे खराब ग्लोबल संकेत रहे. इसके चलते जमकर मुनाफावसूली देखी गई. आज के कारोबार में सेंसेक्स करीब 240 अंक टूटकर बंद हुआ है. निफ्टी भी कारोबार के दौरान 10 हजार के नीचे फिसला था लेकिन कारोबार खत्म होते होते 10 हजार के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा. शेयर बाजार में आज दिग्गज शेयरों में तेज उतार चढ़ाव दिखा.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 238 अंक यानि 0.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 32,237.88 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 67.85 अंक यानि 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 10013.65 के स्तर पर बंद हुआ.

निवेशकों के लिए थोड़ी चिंता की खबर बिजनेस जगत के जानकारों का कहना है कि इस समय आरबीआई पॉलिसी के आधार पर जो तेजी आनी थी वो नहीं आई है तो अब बाजार में तेजी के लिए कोई और बड़ा कारण दिखाई नहीं दे रहा है. आने वाले कुछ समय तक कंपनियों के अच्छे नतीजों के आधार पर ही थोड़ी-बहुत बढ़त की उम्मीद कर सकते हैं, वर्ना बढ़त के लिए और कोई वजह सामने नहीं आ रही है. लिहाजा कुछ समय तक घरेलू स्टॉक मार्केट में स्टॉक स्पेसिफिक कारोबार ही देखा जाएगा.

सेक्टरवार प्रदर्शन बैंक शेयरों में आज जबर्दस्त गिरावट रही और बैंक निफ्टी 400 अंक तक लुढ़का था. सरकारी बैंक 2.89 फीसदी और निजी बैंक 1.47 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी गिरे. वहीं बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स आज 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. हालांकि आज एनएसई के लगभग सभी सेक्टर्स गिरावट के लाल निशान में बंद हुए. एनर्जी, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सीपीएसई सेक्टर्स को छोड़कर बाकी सेक्टर्स में गिरावट रही. मेटल शेयरों में भी 2 फीसदी की जोरदार गिरावट दिखी. फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर 1.30 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 20 शेयरों में ही तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ और बाकी 30 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. अगर गिरने वाले शेयरों की बात करें तो फार्मा कंपनी ल्यूपिन में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही और कोल इंडिया 3.53 फीसदी गिरकर बंद हुआ है. हिंडाल्को में भी 3.16 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. टाटा मोटर्स डीवीआर में 2.69 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. यस बैंक 2.49 फीसदी और डॉ रेड्डीज 2.39 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हो पाए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में इंडियन ऑयल (आईओसी) का शेयर 4.82 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. एसीसी 2.58 फीसदी ऊपर और भारती एयरटेल 1.82 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ है. अंबुजा सीमेंट 1.78 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है. रिलायंस का शेयर 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget