एक्सप्लोरर

कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

बीते दिन ही कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के बोनस को मंजूरी दी है, लेकिन अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. क्योंक कैबिनेट ने अब तक ये फैसला नहीं किया है.

बीते दिन यानी 14 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे कर्मचारियों के बोनस को तो मंजूर मिल गई. लेकिन केंद्र सरकार के अन्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को लेकर कोई भी बात नहीं हुई. बैठक के बाद इसे लेकर कोई घोषणा भी नहीं हुई है, जिसके कारण कर्मचारी परेशान हैं और ये जानना चाहते हैं कि उनका जुलाई का DA और DR कब तक मिलेगा.

इस बैठक के नतीजों को देखते हुए लगता है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA और DR में बढ़ोतरी के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA?
14 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में रेलवे कर्मचारियों को लेकर हुए फैसले से अन्य कर्मचारी वर्ग को भी उम्मीद थी कि, उनके DA और DR को लेकर भी घोषणा होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसा में जब जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA में बढ़ोतरी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसलिए नई दर, बकाया राशि (एरियर) और भुगतान की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार के अगले आधिकारिक आदेश का इंतजार करना होगा. आदेश जारी होने के बाद ही ये साफ होगा कि DA और DR में कितनी बढ़ोतरी होगी और इसका भुगतान कब किया जाएगा.

क्या होता है DA और DR?
महंगाई भत्ता (DA) केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनकी सैलरी के साथ दिया जाता है. वहीं, महंगाई राहत (DR) पात्र पेंशनभोगियों को मिलती है. इन दोनों का मकसद बढ़ती महंगाई के असर को कम करना है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को रोजमर्रा के खर्चों में कुछ राहत मिल सके.

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA बढ़ाती है. पहली बढ़ोतरी जनवरी और दूसरी जुलाई से लागू होती है. जिसका ऐलान आमतौर पर मार्च या अप्रैल में किया जाता है. तो वहीं जुलाई में होने वाली बढ़ोतरी की घोषणा आमततौर पर सितंबर या अक्टूबर में होती है.

ये भी पढ़ें: सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
Advertisement

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget