एक्सप्लोरर

Stock Market Record: एग्जिट पोल के बाद झूमा बाजार, सेंसेक्स 2600 अंक उछलकर 76500 के पार खुला, निफ्टी 800 अंक चढ़ा

Stock Market Record Opening: प्री-ओपनिंग में ही सेंसेक्स की 2000 अंक की उछाल से साफ हो गया था कि एग्जिट पोल के बाद आज मार्केट के लिए जबरदस्त तेजी का दिन है.

Stock Market Opening: लोकसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल के अनुमानों से शेयर बाजार झूम उठा है. बीएसई का सेंसेक्स 2621.98 अंक या 3.55 फीसदी की उछाल के साथ 76,583 के लेवल पर खुला है. ये इसका अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 807.20 अंक या 3.58 फीसदी की शानदार उछाल के साथ 23,337.90 पर खुला है. शेयर बाजार ऐतिहासिक शिखर पर ओपन हुआ है और गिरावट का अंदाज देने वाले वॉलिटेलिटी इंडेक्स यानी इंडिया VIX में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है.

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन रिकॉर्ड ऊंचाई पर

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 423.94 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि शुक्रवार को ये 412.23 लाख करोड़ रुपये पर था. यानी बाजार खुलते ही निवेशकों की कमाई में 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है. बीएसई पर 3100 शेयर ट्रेड कर रहे हैं जिसमें से 2670 शेयर बढ़त पर हैं. 328 शेयर गिरावट पर हैं और 102 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं.

प्री-ओपनिंग में ही ऊंचाई की सुनामी

प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स में 2000 अंक की उछाल देखी गई है. प्री-ओपनिंग में ही 2000 अंक की उछाल से साफ है कि एग्जिट पोल के बाद आज मार्केट के लिए जबरदस्त तेजी का दिन है. सेंसेक्स 2596 अंक या 3.51 फीसदी उछलकर 76557 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. एनएसई का निफ्टी 806.90 अंक या 3.58 फीसदी उछलकर 23,337.60 के लेवल पर बना हुआ था. 

शेयर बाजार के नए हाई लेवल

आज घरेलू शेयर बाजार ने नया हाई लेवल बना लिया है. बीएसई सेंसक्स ने 76,738.89 की रिकॉर्ड ऊंचाई का स्तर बनाया है और निफ्टी ने 23,338.70 का हाई लेवल छू लिया है. 

सेंसेक्स में छाई हरियाली

सेंसेक्स के 30 में से 30 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि पावरग्रिड 7.08 फीसदी चढ़कर सबसे ऊपर है. एनटीपीसी में 6.14 फीसदी, एमएंडएम में 5.23 फीसदी, एलएंडटी में 5.15 फीसदी और एसबीआई में करीब 5 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है.

निफ्टी में तेजी का तूफान

एनएसई निफ्टी के 50 में से 48 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि केवल 2 शेयर गिरावट पर हैं. अडानी पोर्ट्स 8.67 फीसदी ऊपर चढ़कर टॉप गेनर बना हुआ है और श्रीराम फाइनेंस 7.04 फीसदी बढ़ा है. अडानी एंटरप्राइजेज 6.90 फीसदी, पावरग्रिड 6.77 फीसदी और एनटीपीसी 5.54 फीसदी उछला है. गिरने वाले स्टॉक्स में केवल आयशर मोटर्स और एलटीआई माइंडट्री के नाम हैं. 

सेक्टोरल इंडेक्स में चौतरफा हरियाली

सेक्टोरल इंडेक्स में चौतरफा हरियाली है और निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त पर हैं. सबसे ज्यादा पीएसयू बैंक स्टॉक्स 4.44 फीसदी ऊपर हैं और ऑयल एंड गैस 4.14 फीसदी की उछाल पर हैं. निफ्टी रियल्टी 3.40 फीसदी चढ़ा जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज में 3.24 फीसदी की मजबूती बनी हुई है. 

2019 में भी शेयर बाजार में दिखा था बंपर उछाल

साल 2019 में जब एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत 300 से ज्यादा सीट पर रहने का अनुमान जताया गया था, तब शेयर बाजार में पौने चार फीसदी का उछाल देखने को मिला था. 

आज Gift Nifty ने दिखाई रिकॉर्ड ऊंचाई

बाजार की प्री-ओपनिंग से पहले ही Gift Nifty ने आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाकर शेयर बाजार के लिए शानदार संकेत दिए थे. गिफ्टी निफ्टी 823.50 अंक या 3.62 फीसदी की बढ़त के साथ 23524.50 पर दिख रहा था. इस तरह आज 3 जून 2024 को गिफ्टी निफ्टी पहली बार 23500 के ऊपर निकला है. 

ये भी पढ़ें

Stocks In Modi 3.0: एग्जिट पोल का अनुमान अगर हुआ सच तो मोदी सरकार के तीसरे टर्म में ये शेयर करेंगे मालामाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget