एक्सप्लोरर

Stocks In Modi 3.0: एग्जिट पोल का अनुमान अगर हुआ सच तो मोदी सरकार के तीसरे टर्म में ये शेयर करेंगे मालामाल!

Stock Market Expectations: अगर एग्जिट पोल के नतीजों के जैसे ही वास्तविक नतीजे आते हैं तो मोदी सरकार 3.0 के आने के बाद कई कंपनियों को जबरदस्त बूस्ट मिलने वाला है और इनके शेयर बंपर कमाई करने वाले हैं. 

Modi 3.0: भारत के लोकसभा चुनाव के नतीजे कल 4 जून को आएंगे. इससे पहले 1 जून को देशभर के तमाम एग्जिट पोल्स में अनुमान जताया गया है कि बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन को इन चुनावों में फिर से सत्ता हासिल होने जा रही है. कई एग्जिट पोल्स ने एनडीए के 400 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान दिया है. आज शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग से पहले ही गिफ्ट निफ्टी ने बंपर 689 अंकों का उछाल दिखाया और बाजार खुलने से पहले GIFT निफ्टी पहली बार 23,300 के पार निकल गया है. GIFT NIFTY में करीब 3 फीसदी की तेजी देखी गई और ये पिछले 16 महीने की बड़ी तेजी है. 

मोदी सरकार 3.0 के आने के बाद किन शेयरों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

आज बाजार के लिए सुबह से मिल रहे इन शानदार संकेतों का अर्थ है कि भारतीय शेयर बाजार एग्जिट पोल के अनुमानों से बेहद उत्साहित है और इसके चलते गिफ्ट निफ्टी अपनी ऐतिहासिक तेजी पर है. अगर एग्जिट पोल के नतीजों के जैसे ही वास्तविक नतीजे आते हैं तो मोदी सरकार 3.0 के आने के बाद कई कंपनियों को जबरदस्त बूस्ट मिलने वाला है और इनके शेयर बंपर कमाई करने वाले हैं. 

CLSA ने निकाला 54 कंपनियों के लिए पॉजिटिव अनुमान

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने 54 ऐसी कंपनियों की पहचान की है जो कि फिर से मोदी सरकार की नीतियों से लाभान्वित होंगी. इसमें आधी से ज्यादा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSUs) कंपनियां हैं और इन्होंने बीते वित्त वर्ष से लेकर अभी तक भी अच्छा मुनाफा कमाया है. जानिए इनके नाम

  • डिफेंस और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की कुछ अहम कंपनियों में एचएएल, हिंदुस्तान कॉपर, नाल्को, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कमिंस इंडिया, सीमेंस, एबीबी इंडिया, सेल, बीएचईएल, भारत फोर्ज शामिल हैं.
  • इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में इंडस टावर्स, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आईआरसीटीसी, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया बेनेफिशयरीज में से हैं.
  • पावर और एनर्जी सेक्टर में भी कई कंपनियां हैं जिन्हें मोदी की नीतियों से फायदा हुआ है, जैसे एनटीपीसी, एनएचपीसी, पीएफसी, आरईसी, टाटा पावर, एचपीसीएल, गेल, जेएसपीएल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, ओएनजीसी, कोल इंडिया, पेट्रोनेट एलएनजी, बीपीसीएल, आईओसीएल हैं.
  • बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में एसबीआई, पीएनबी, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के नाम हैं.
  • टेलीकॉम सेक्टर में भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, इंडस टावर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं.
  • मोदी सरकार की पॉलिसी से फायदा लेने वाली कंपनियों में अदानी पोर्ट्स, अंबुजा सीमेंट्स, एसीसी, इंडियन होटल्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, द इंडिया सीमेंट्स, डालमिया भारत, द रैमको सीमेंट्स के नाम शामिल हैं. 

क्या कहते हैं बाजार के जानकार

सीएलएसए द्वारा पहचानी गई 54 कंपनियों में से मार्केट एक्सपर्ट्स ने एलएंडटी, एनटीपीसी, एनएचपीसी, पीएफसी, ओएनजीसी, आईजीएल, एमजीएल, भारती एयरटेल, इंडस टावर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित कुछ शेयरों के लिए अपनी प्रायोरिटी को जताया है.

ये भी पढ़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है. यहां बताए गए शेयर भी ब्रोकिंग फर्म CLSA की सलाह के मुताबिक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की लगी लॉटरी, हुआ कुछ ऐसा कि भारत की ओर दौड़ी टेक कंपनिया; जानें डिटेल...
मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की लगी लॉटरी, हुआ कुछ ऐसा कि भारत की ओर दौड़ी टेक कंपनिया; जानें डिटेल...
Iran War: खतरनाक मोड़ पर ईरान-यूएस वॉर और ट्रंप की धमकी के बीच भारत के लिए आयी ये चौंकने वाली रिपोर्ट
खतरनाक मोड़ पर ईरान-यूएस वॉर और ट्रंप की धमकी के बीच भारत के लिए आयी ये चौंकने वाली रिपोर्ट
70000 करोड़ का टैक्स घोटाला! बर्गर-पिज्जा बेच मुनाफा निगल रहे रेस्टोरेंट मालिक, अब AI से होगा पर्दाफाश
70000 करोड़ का टैक्स घोटाला! बर्गर-पिज्जा बेच मुनाफा निगल रहे रेस्टोरेंट मालिक, अब AI से होगा पर्दाफाश
15 परसेंट तक बढ़ने वाली हैं AC की कीमतें, Daikin से लेकर Voltas तक के चढ़ जाएंगे दाम; जानें वजह
15 परसेंट तक बढ़ने वाली हैं AC की कीमतें, Daikin से लेकर Voltas तक के चढ़ जाएंगे दाम; जानें वजह

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
Embed widget