एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की मिलीजुली चाल, सेंसेक्स गिरावट पर तो निफ्टी मामूली तेजी पर खुला

Stock Market Opening 9 August: फार्मा शेयरों में आज हलचल देखी जा रही है और बैंक शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. इसके चलते शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखा जा रहा है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की चाल आज मिलीजुली नजर आ रही है. सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला है तो निफ्टी में भी मामूली तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है. बैंक निफ्टी लाल निशान में देखा जा रहा है और मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में नरमी देखी जा रही है.

कैसी रही बाजार की ओपनिंग

बाजार की ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 35.54 अंक की गिरावट के साथ 65,810 पर खुला है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 7.95 अंकों की मामूली तेजी के साथ 19,578 के लेवल पर खुला है. ओपनिंग मिनटों में ही सेंसेक्स 170 अंकों के करीब टूट गया है और निफ्टी 35 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों का क्या है हाल

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और ये हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 19 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 21 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है और 28 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. 1 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा है.

किन सेक्टर्स में है तेजी

आज निफ्टी के मेटल, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर इंडेक्स के अलावा बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा 0.68 फीसदी की तेजी फार्मा शेयरों में देखी जा रही है और मेटल शेयर भी करीब 0.4 फीसदी ऊपर हैं.

किन सेक्टर्स में है गिरावट

आज सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी शेयरों में देखी जा रही है और 0.88 फीसदी की कमजोरी इन शेयरों में बनी हुई है. पीएसयू बैंक 0.62 फीसदी और निजी बैंक 0.59 फीसदी की गिरावट पर हैं.

कौन से शेयरों में है उछाल

भारती एयरटेल, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, जेसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में आज मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा है. 

गिरने वाले शेयरों के नाम

एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, आईटीसी, टीसीएस, एचयूएल, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एक्सिस बैंक के अलावा कुछ और शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

अडानी एंटरप्राइजेज की अडानी विल्मर से अलग होने की योजना, बेच सकती है अपनी 44 फीसदी हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget