एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स 58,000 के ऊपर खुला, निफ्टी 17256 पर ओपन

Stock Market: आज बाजार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई है पर बाजार खुलते ही एकबार निफ्टी लाल निशान में फिसल गया था. हालांकि इसमें उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. आईटी में तेजी है और बैंक निफ्टी नीचे है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार (Stock Market) में आज सीमित दायरे में कारोबार होता हुआ दिखाई दे रहा है. एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) आज बाजार खुलने से पहले लाल निशान में था पर शेयर बाजार की ओपनिंग (Stock Market Opening) हरे निशान में हुई है. हालांकि ये तेजी बिलकुल मामूली तेजी है. 

कैसे खुला आज बाजार
आज बाजार की शुरुआत लगभग सपाट हुई है. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 13.14 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के बाद 58,004 पर कारोबार खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 15 अंक यानी 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 17,256 पर ट्रेड खुला है.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
सेंसेक्स और निफ्टी की बात करें तो सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर तेजी के साथ और 16 शेयर गिरावट पर ट्रेड कर रहे हैं. इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 17 शेयर तेजी पर और 33 शेयर गिरावट पर ट्रेड कर रहे हैं. 

आज के सेक्टोरियल इंडेक्स
सेक्टोरियल इंडेक्स में काफी मिलाजुला कारोबार है. फाइनेंशियल्स, बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. पीएसयू बैंक, मेटल, मीडिया और आईटी सेक्टर में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.

आज के चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स के आज के चढ़ने वाले शेयरों में विप्रो, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयरों में इस समय उछाल के साथ कारोबार हो रहा है. बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के साथ एलएंडटी भी ऊपर है.

आज के गिरने वाले शेयर
आज के गिरने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, नेस्ले इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, एमएंडम और रिलायंस के स्टॉक नीचे हैं. वहीं एनटीपीसी, एचयूल, पावरग्रिड, मारुति, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और टाइटन के शेयरों मे भी गिरावट देखी जा रही है. 

आज के लिए जानकार की मार्केट स्ट्रेटेजी
शेयरइंडिया के वीपी हेड ऑफ रिसर्च डॉ रवि सिंह का कहना है कि आज शेयर बाजार के लिए एक सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है और निफ्टी के 17150-17200 के बीच में खुलने की संभावना है. 17000-17400 के बीच आज दिन में कारोबार देखा जा सकता है. आज के लिए आईटी, बैंक, मेटल, फाइनेंशियल सर्विसेज, स्मॉलकैप में मजबूती रहने की संभावना है. वहीं एफएमसीजी, मीडिया, पीएसयू बैंक, एनर्जी, रियल्टी में कमजोरी देखी जा सकती है.

आज की ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी

खरीदारी के लिए- 17200 के ऊपर जानें पर खरीदें, टार्गेट 17280 स्टॉपलॉस 17150
बिकवाली के लिए- 17000 के नीचे जानें पर बेचें, टार्गेट 16920 स्टॉपलॉस 17050

प्री-ओपनिंग में आज बाजार की रफ्तार
शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में आज निफ्टी हरे निशान में और सेंसेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा था. बीएसई का सेंसेक्स 46 अंक या 0.08 फीसदी फिसलकर 57944 पर बना हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी आज 85 अंक यानी करीब आधा फीसदी चढ़कर 17326 के लेवल पर था.

ये भी पढ़ें

PM Kisan Scheme: 6 दिन बाद किसानों को होगा पूरे 2000 रुपये का फायदा! इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Gems & Jewellery Export: रत्न, आभूषण निर्यात सितंबर में 27.17 फीसदी बढ़ा, 30,195 करोड़ रुपये पर आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget