एक्सप्लोरर

PM Kisan Scheme: 6 दिन बाद किसानों को होगा पूरे 2000 रुपये का फायदा! इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ

PM Kisan Yojana Latest News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली 12वीं किस्त का देशभर के करोड़ किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ ऐसे किसान भी हैं जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Latest News: केंद्र और राज्य सरकार किसानों की प्रगति के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती रहती हैं. इसमें फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana), प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM Mandhan Yojana), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) आदि जैसे कई योजनाएं चलाती है.

इन सभी योजनाओं का मकसद है कि किसानों को सोशल सिक्योरिटी मिलें और उनके आय दोगुनी हो. केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसे जल्द ही जारी कर सकती है. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी 17 और 18 अक्टूबर को होने वाले कृषि-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन 2022 में 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर करने की घोषणा कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना मोदी सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है. योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों के खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक मदद ट्रांसफर करती है. अब तक सरकार इस योजना के 11 किस्त जारी कर चुकी है. इस साल 31 मई 2022 को सरकार इस योजना के 11वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए थे. अगली किस्त का देशभर के करोड़ किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि कुछ ऐसे किसान भी हैं जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. आइए जानते है किन लोगों को अगली किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे और बेनिफिशियरी लिस्ट में आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं-

इन किसानों को अगली किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे-

  • जिन किसानों ने पीएम किसान योजना की केवाईसी नहीं कराई है उन्हें 12 वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. अगर आपने योजना की ई-केवाईसी नहीं कराई है तो जल्द से जल्द इसे करा लें.
  • अगर किसान या उसके परिवार को व्यक्ति (यानी पति, पत्नी या बच्चे टैक्स) देता है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • परिवार में पहले से एक ही जमीन पर योजना का लाभ किसी एक व्यक्ति को मिल रहा हैं तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील आदि को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति या उसके परिवार को योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • अगर आप टैक्सपेयर या EPFO के खाताधारक हैं तो भी आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

इस तरह पीएम किसान योजना की लिस्ट में नाम चेक करें-

  • पीएम किसान योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले इसके लिए योजना की आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें.
  • आगे Farmers Corner ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद Beneficiary List  ऑप्शन को सेलेक्ट करें और इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा.
  • आगे अपना स्टेट, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम सेलेक्ट करें.
  • Get Report ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद आपके सामने पीएम किसान लाभार्थियों की लिस्ट पूरी ओपन हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

INOX Leisure-PVR Merger: आईनॉक्स के साथ विलय को लेकर पीवीआर ने शेयरधारकों और लेनदारों की आज बैठक, निवेशकों की टिकी नजरें

IDBI बैंक में LIC बेचेगी अपना हिस्सा, बैंक के शेयर में आया 4 फीसदी का उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget