एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार गिरावट पर खुला, सेंसेक्स 285 अंक टूटकर 59361 पर, निफ्टी 17682 पर ओपन

Stock Market Opening: बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 285.07 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 59,361 पर खुला है. निफ्टी 75 अंक की गिरावट के साथ 17,682 पर ओपन हुआ है. 

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार के लिए ये हफ्ता एक्सपायरी का वीक है और आज इस हफ्ते का पहला कारोबारी सेशन है. इसमें कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई है. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों 0.45 फीसदी के आसपास की गिरावट के साथ खुले हैं. बैंकिंग और मेटल शेयरों की गिरावट के साथ लार्जकैप शेयरों में कमजोरी है और इसने बाजार को नीचे खींचा है. 

कैसे खुला बाजार
आज हफ्ते के पहले कारोबार सेशन में बाजार की शुरुआत धीमी ही हुई है. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 285.07 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 59,361 पर खुला है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों का इंडेक्स 75.55 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 17,682 पर ओपन हुआ है. 

सेंसेक्स और निफ्टी की तस्वीर
आज के सेशन में सेंसेक्स के 30 में से 4 शेयरों में ही तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और बाकी 26 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी चल रहा है. निफ्टी के 50 में से सिर्फ 6 शेयरों में ही तेजी देखी जा रही है, बाकी 44 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. बैंक निफ्टी में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है और ये 518 अंक टूटकर यानी 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 38467 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. 

आज सेक्टोरियल इंडेक्स का क्या है हाल
एफएमसीजी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट ही दिखा रहे हैं. गिरावट के दायरे में देखें तो सबसे ज्यादा 2 फीसदी रियलटी शेयर टूटे हैं. इसके बाद 1.47 फीसदी की गिरावट पीएसयू बैंक सेक्टर में देखी जा रही है. ऑटो इंडेक्स 1.37 फीसदी, बैंक 1.33 फीसदी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.32 फीसदी और मीडिया शेयर 1.30 फीसदी फिसले हैं. 

आज के चढ़ने वाले शेयर्स
सेंसेक्स में आज एचयूएल, आईटीसी, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं निफ्टी में ब्रिटानिया और आईटीसी, एचयूएल और पावरग्रिड के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में कमजोरी देखी जा रही है. 

आज के गिरने वाले शेयरों के नाम
सेंसेक्स में एनटीपीसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस के साथ एलएंडटी, टाइटन, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा भी नीचे गिरे हैं. आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति, इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट का लाल रंग हावी है.

प्री-ओपन में कैसा था बाजार का हाल
आज की प्री-ओपनिंग में बाजार का ट्रेड मिलाजला देखा जा रहा था. आज बीएसई का सेंसेक्स 626 अंकों की गिरावट के साथ 59019 पर कारोबार कर रहा था और एनएसई का निफ्टी 106 अंक ऊपर था और 17864 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें

UPI: अच्छी खबर! UPI सर्विसेज के लिए चार्ज लगाने का कोई विचार नहीं, वित्त मंत्रालय ने किया साफ

Petrol Diesel Rate: फिर 95 डॉलर तक गिरा क्रूड, आज देश में कैसे हैं पेट्रोल डीजल के रेट, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget