एक्सप्लोरर

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, 350 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स; निफ्टी भी 24750 के नीचे

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार महीने के कारोबारी हफ्ते के पहले दिन लाल निशान के साथ खुला. इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही गिरावट दर्ज की गई.

Stock Market Today: जुलाई के आखिरी कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला. इसके पीछे वजह टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे आईटी स्टॉक्स में भारी बिकवाली रही. शुरुआती कारोबार में बीएसई और सेंसेक्स दोनों में गिरावट देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 306 अंक या 0.38 परसेंट गिरकर 81,155 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 93 अंक या 0.37 परसेंट लुढ़ककर 24,744 पर कारोबार करता नजर आया. 

एनएसई में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.28 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.58 परसेंट की भारी गिरावट देखी गई. निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई, जो 1.4 परसेंट तक फिसल गया. वहीं, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में भी 1 परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखी गई. 

एशियाई बाजारों का मिला-जुला रूख

सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिला. इस दौरान निवेशकों को स्टॉकहोम में आज शाम शुरू होने वाली अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. इस वार्ता की अगुवाई अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और चीनी उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग करेंगे, जिसमें टैरिफ को तीन और महीनों के लिए टालने पर बातचीत हो सकती है.

फॉक्स बिजनेस को दिए एक इंटरव्यू में बेसेंट ने मौजूदा व्यापार युद्धविराम को आगे बढ़ाने को लेकर उम्मीद जताई है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वार्ता में व्यापक भू-राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा, जिसमें रूस और ईरान से चीन की तेल खरीद भी शामिल है. यूरोपीय यूनियन (EU) के साथ ट्रेड डील फाइनल होने के तुरंत बाद यह वार्ता की जा रही है.

ट्रंप ने पहले ईयू पर 30 परसेंट टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जबकि समझौते के बाद अब ईयू से अमेरिका आयात होने वाले सामानों पर 15 परसेंट टैरिफ लगाया जाएगा. इससे निवेशकों का उत्साह है. शुरुआती कारोबार में जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.43 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है थी,  टॉपिक्स में 0.19 परसेंट की गिरावट आई है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.31 परसेंट नीचे रहा. इसके विपरीत, ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.4 परसेंट तक उछला. 

अमेरिकी बाजार में हलचल 

टैरिफ पर तनाव कम होने की वजह से एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में अमेरिकी इक्विटी वायदा कीमतों में तेजी आई. नतीजा यह रहा कि  S&P 500 फ्यूचर्स में 0.39 परसेंट की तेजी आई. नैस्डैक 100 फ्यूचर्स भी 0.53 परसेंट ऊवर चढ़ गया. इसी तरह से डाउ जोंस वायदा भी 156 अंक या 0.35 परसेंट की तेजी से आगे रहा. शुक्रवार को, तीनों प्रमुख अमेरिकी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए और साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई. S&P 500 0.40 परसेंट बढ़कर 6,388.64 पर, नैस्डैक कंपोजिट 0.24 परसेंट बढ़कर 21,108.32 पर और डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 208.01 अंक या 0.47 परसेंट बढ़कर 44,901.92 पर बंद हुआ. 

ये भी पढ़ें: 

रेपो रेट में कटौती, US से ट्रेड डील और देश की आर्थिक रफ्तार... RBI की मोनेट्री कमेटी ने बताई पूरी स्ट्रैटजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diesel Blending: एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget