एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार में लाल निशान पर शुरुआत, सेंसेक्स 158 अंक टूटकर 57,650 के नीचे, Nifty में मामूली गिरावट

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज लाल निशान के साथ शरुआत हुई है और सेंसेक्स ओपनिंग मिनटों में ही 158 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है.

Stock Market Opening: आज वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में भी मिलेजुले कारोबारी संकेत मिले हैं. सेंसेक्स में आज शुरुआत में ही 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 158.74 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 57,647.75 पर ट्रेड दिखा रहा है. Nifty 17,201.45 पर ओपनिंग में दिख रहा है और करीब 12 अंकों की मामूली गिरावट के साथ खुला है. 

प्री-ओपनिंग में बाजार में कैसा रुझान
आज बाजार के प्री-ओपनिंग में रुझान देखें तो शुरुआत में बाजार तेजी के साथ दिखाई दे रहा था पर 9 बजकर 8 मिनट पर सेंसेक्स 63.02 अंक यानी 0.11 फीसदी की हल्की गिरावट के बाद 57,743.47 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी में 17201.50 अंक यानी 12.10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था.

कैसा है एशियाई बाजारों का हाल
आज सुबह एशियाई बाजारों में कारोबारी ट्रेंड को देखा जाए तो इसमें मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है. निक्केई, ताइवान और स्ट्रेट टाइम्स में गिरावट है और बाकी इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. आज के ट्रेड में जापान का निक्केई 12.86 अंक यानी 0.04 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. कोरिया का कोस्पी 5.21 अंक यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 43.91 फीसदी या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.01 फीसदी की मामूली तेजी देखी जा रही है और ताइवान इंडेक्स भी 0.08 फीसदी ऊपर है. वहीं स्ट्रेट टाइम्स 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

ये भी पढ़ें- CAIT News: CAIT की 40,000 ट्रेड एसोसिएशन से अपील, वैक्सीन न लगवाने वालों को दुकानों पर न दिया जाए सामान

बाजार के टॉप गेनर्स-टॉप लूजर्स
Nifty के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 18 शेयरों मे तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और 3 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ दिख रहे हैं. बाजार के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में टाटा कंसोर्शियम में 1 फीसदी का उछाल है. विप्रो 0.90 फीसदी, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील दोनों 0.68 फीसदी की तेजी पर हैं. टाइटन में 0.61 फीसदी की बढ़त पर कारोबार हो रहा है. 

गिरने वाले शेयर्स 
बजाज फिनर्व 0.60 फीसदी, बजाज ऑटो 1.43 फीसदी और सन फार्मा करीब 1 फीसदी टूटे हैं. हीरो मोटोकॉर्प में 0.74 फीसदी की गिरावट है और अडानी पोर्ट्स 0.66 फीसदी फिसला है. 

कल बुधवार को किन स्तरों पर बंद हुआ था बाजार
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. कल बीएसई का सेंसेक्स 90.99 अंक यानी 0.16 फीसदी फिसलकर 57,806.49 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 19.65 अंक यानी 0.11 फीसदी टूटकर 17,213.60 के लेवल पर बंद हुआ था. 

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Rate Today 30 December 2021: आपके शहर में आज पेट्रोल सस्ता हुआ या महंगा-जानें, डीजल के भी रेट पता करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
LPG Rate Today: आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget