एक्सप्लोरर

शेयर बाजार की मंगल शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे, सेंसेक्स 75 हजार के पार

Stock Market Record High: भारतीय शेयर बाजार का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है और सेंसेक्स-निफ्टी नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर आ गए हैं.

Stock Market High: शेयर बाजार ने फिर नया शिखर छू लिया है और लगातार दूसरे दिन बाजार ऐतिहासिक ऊंचाई पर जाकर खुला है. भारतीय बाजार में सेंसेक्स 75,000 के लेवल के पार निकल गया है. बैंक निफ्टी में तेजी जारी है और ये आज फिर ऑलटाईम हाई लेवल पर चला गया है जो कि 48,812.15 का स्तर है. ऑटो इंडेक्स भी मजबूती दिखा रहा है और आईटी शेयरों की उछाल के दम पर आईटी इंडेक्स भी कुलांचे भरता हुआ ऊपर जा रहा है. भारतीय शेयर बाजार का जादुई दौर लगातार जारी है और निवेशकों के पॉजिटिव सेंटीमेंट का अच्छा असर स्टॉक मार्केट पर देखा जा रहा है.

किन रिकॉर्ड स्तरों पर खुला बाजार

बीएसई का सेंसेक्स 381.78 अंक या 0.51 फीसदी की ऊंचाई के साथ 75,124.28 के लेवल पर जाकर खुला है और ये पहली बार 75,000 के पार निकल गया है. एनएसई का निफ्टी 98.80 अंक या 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 22,765.10 के लेवल पर जाकर खुला है और ये निफ्टी का ऑलटाईम हाई है.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स बाजार खुलते ही 75 हजार के पार निकल गया था लेकिन 15 मिनट बीतने के बाद बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि 14 शेयर गिरावट में ट्रेड कर रहे हैं. एनएसई निफ्टी के 50 में से 28 शेयर बढ़त पर ट्रेड कर रहे हैं जबकि 22 शेयर गिरावट पर बने हुए हैं. 

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ा

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 401.82 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है और ये लगातार तेजी का प्रदर्शन कर रहा है. कल पहली बार बीएसई का एमकैप 400 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया था और ये ऐतिहासिक उपलब्धि है.

सेंसेक्स-निफ्टी के टॉप गेनर्स

सेंसेक्स में आज इंफोसिस 2.02 फीसदी ऊपर है और अपोलो हॉस्पिटल्स 1.29 फीसदी चढ़ा है. एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो, अडानी पोर्ट्स, टक महिंद्रा, टीसीएस जैसे शेयर भी उछाल दिखा रहे हैं. निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो इंफोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, विप्रो, टेक महिंद्रा जैसे शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं.

निफ्टी बैंक भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

निफ्टी बैंक भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा पहुंचा है और ओपनिंग मिनटों में ही ये 48,800 के ऊपर निकल गया था जिसके बाद इसने 48,812 का नया शिखर छू लिया. बैंक निफ्टी का जोश हाई बना हुआ है और इसमें पीएसयू बैंकों और निजी बैंकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है.

गुड़ी पड़वा के मौके पर आज करेंसी बाजार बंद

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के मौके पर आज करेंसी बाजार बंद है और रुपये के अलावा अन्य करेंसी में भारतीय बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा.

ये भी पढ़ें

देश में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी जैसे फ्यूल की मांग में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
Debit Card: एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
Tax Notice: UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget