एक्सप्लोरर

भारत में धूम मचाने के लिए तैयार स्टारलिंक, INSPACe से मिली हरी झंडी; अब आगे क्या?

Starlink: स्टारलिंक को देश में सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए स्पेस रेगुलेटर इंडियन नेशल स्पेस ऑथराइजेशन एंड प्रोमोशन सेंटर (INSPACe) से लाइसेंस मिल चुका है.

Starlink: भारत के स्पेस रेगुलेटर इंडियन नेशल स्पेस ऑथराइजेशन एंड प्रोमोशन सेंटर (INSPACe) ने ऑफिशियली स्टारलिंक को देश में सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस शुरू करने का लाइसेंस दे दिया है. इसी के साथ अब एलन मस्क की यह कंपनी देश में  सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस देना शुरू कर देगी.

INSPACe की वेबसाइट के मुताबिक, इसी के साथ स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस को भारत में अपने स्टारलिंक जेन1 कॉन्स्टेलेशन की कैपेसिटी का इस्तेमाल करने की मंजूरी दी जाती है. यह लाइसेंस पांच साल तक के लिए वैलिड है. 

स्टारलिंक को था लाइसेंस का लंबे समय से इंतजार  

स्टारलिंक साल 2022 से भारत में लाइसेंस मिलने का इंतजार कर रही है. कंपनी का मकसद भारत में अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने का है. पिछले महीने स्टारलिंक को टेलीकॉम डिपॉर्टमेंट (DoT) से भी जरूरी लाइसेंस मिल गया. अब बस स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट फीस और टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नियमों को अंतिम रूप देना बाकी है.

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI का सुझाव स्टारलिंक जैसी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज देने वाली कंपनियों को अपनी होने वाली कमाई का 4 परसेंट सरकार को फीस के रूप में देनी चाहिए. हालांकि, यह फीस कंपनियों की उम्मीदों से कहीं ज्यादा है. इससे शहरों में सेवाएं देने वाली कंपनियों को प्रति ग्राहक 500 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. 

कंपनी को जियो और एयरटेल से मिलेगा साथ 

इसी के साथ-साथ एयरटेल और जियो ने अपने स्टोर्स में स्टारलिंक इक्विपमेंट्स बेचने के लिए स्पेसएक्स के साथ साझेदारी की है. इसका मकसद भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को घर-घर तक पहुंचाना है.

इसके अलावा, जियो और एयरटेल स्टारलिंक यूजर्स को इंस्टॉलेशन, एक्टीवेशन और कस्टमर सर्विस सपोर्ट की भी सुविधा देगा. इस पार्टनरशिप से खासतौर पर उन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी में सुधार लाने में मदद करेगी, जहां ब्रॉडबैंड उपलब्ध नहीं है, जैसे कि ग्रामीण क्षेत्र, पहाड़ी इलाके और जंगल. जंगल. बता दें कि स्टारलिंक के जेन1 नेटवर्क में 4,408 सैटेलाइट्स शामिल हैं, जो 540 से 570 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं. उम्मीद है कि यह भारत में लगभग 600 Gbps की स्पीड से इंटरनेट देगा. 

ये भी पढ़ें: 

चिप बनाने वाली Nvidia ने रचा इतिहास, 4 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली बनी पहली कंपनी, एपल-माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget