एक्सप्लोरर

SRM Contractors Listing: 7 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग, एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के निवेशकों की इतनी हुई कमाई

SRM Contractors IPO: एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के आईपीओ को शेयर बाजार निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और 2 दिन में उसे 85 गुने से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था...

विभिन्न प्रकार के कंस्ट्रक्शन से जुड़ी गतिविधियों में लगी कंपनी एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स ने आज बुधवार को शेयर बाजार पर अच्छी शुरुआत की. आईपीओ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद शेयरों की लिस्टिंग 7 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई.

इतने रुपये के भाव पर हुई लिस्टिंग

एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स का आईपीओ 26 मार्च को खुला था. आईपीओ में निवेशक 28 मार्च तक बोली लगा सकते थे. उसके बाद 1 अप्रैल को एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के शेयर अलॉट किए गए. सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर कल मंगलवार को क्रेडिट किए गए. उसके बाद आज सुबह बीएसई और एनएसई पर शेयरों की लिस्टिंग हुई.

हर लॉट पर निवेशकों को इतना फायदा

एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स का शेयर बीएसई पर 7 फीसदी प्रीमियम के साथ 225 रुपये पर लिस्ट हुआ. वहीं एनएसई पर 2.5 फीसदी प्रीमियम के साथ 215.25 रुपये के भाव पर लिस्टिंग हुई.
इस तरह देखें तो इस आईपीओ के निवेशकों को पहले दिन ही मोटी कमाई हो गई है. आईपीओ के तहत 70 शेयरों का लॉट तय किया गया था, जबकि प्राइस बैंड 200 से 210 रुपये प्रति शेयर था. यानी एक लॉट के लिए निवेशकों को 14,700 रुपये लगाने की जरूरत पड़ी. बीएसई पर लिस्टिंग के बाद की कीमतों के हिसाब से लॉट की वैल्यू 15,750 रुपये हो गई है. यानी पहले दिन ही निवेशकों को हर लॉट पर 1,050 रुपये की कमाई हो गई है.

आईपीओ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के आईपीओ का साइज 130.20 करोड़ रुपये था. कंपनी के आईपीओ में ऑफर फोर सेल नहीं था. यानी आईपीओ के तहत पूरे 130.20 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी इश्यू किए गए. आईपीओ को सबसे ज्यादा एनआईआई कैटेगरी में 215 गुना सब्सक्राइब किया गया था.वहीं क्यूआईबी कैटेगरी में 59.59 गुना और रिटेल कैटेगरी में 46.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इस तरह आईपीओ ओवरऑल 86.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

कंपनी के पास हजार करोड़ के ऑर्डर

एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स स्पेशलाइज्ड इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन बिजनेस में एक्टिव है. कंपनी सड़क से लेकर टनल तक बनाने का काम करती है. दिसंबर 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के पास 1,200 करोड़ रुपये के ऑर्डर थे. 2008 में स्थापित इस कंपनी के प्रमोटर संजय मेहता, एश्ले मेहता और पुनीत पाल सिंह हैं.

ये भी पढ़ें: नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, 70 हजार रुपये से अब बस चंद कदम दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget