एक्सप्लोरर

Gold Prices: नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, 70 हजार रुपये से अब बस चंद कदम दूर

Gold Record High: इससे पहले सोमवार को भी सोना ने नया रिकॉर्ड बनाया था. आज उसका लाइफटाइम हाई लेवल और ऊपर चला गया है...

सोने की कीमतों में तेजी का दौर बना हुआ है. नया वित्त वर्ष शुरू होते ही पीली धातु के भाव में जबरदस्त रैली रिकॉर्ड की जा रही है और इसका भाव एक के बाद एक नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचता जा रहा है. सोमवार को नए लाइफटाइम हाई लेवल का रिकॉर्ड बनाने के बाद आज बुधवार को सोने ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. अब सोने का भाव 70 हजार रुपये के स्तर से बस चंद कदम दूर रह गया है.

आज इस स्तर पर पहुंचा सोना

एमसीएक्स पर आज बुधवार को सोने की कीमतें 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच गई हैं. सुबह के कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 716 रुपये मजबूत होकर 69,699 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था. इससे पहले मंगलवार को एमसीएक्स पर गोल्ड का जून फ्यूचर 68,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

पहले दिन बनाया था ये रिकॉर्ड

इससे पहले सोने ने 1 अप्रैल यानी नए वित्त वर्ष के पहले दिन भी नया रिकॉर्ड बनाया था. वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दिन सोमवार के कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव पहली बार 69 हजार रुपये के स्तर के पार निकला था. सोमवार के कारोबार में सोने का अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट 69,487 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जबकि जून के कॉन्ट्रैक्ट के लिए भाव बढ़कर 68,719 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था.

चांदी भी बिखेर रही चमक

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. आज एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. मई में मैच्योर हो रहे चांदी के कॉन्ट्रैक्ट के भाव एमसीएक्स पर 926 रुपये यानी 1.20 फीसदी की तेजी के साथ 77,962 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को चांदी 77,036 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी.

वैश्विक बाजारों में ऐसी रैली

सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं के भाव में वैश्विक स्तर पर तेजी देखी जा रही है. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की डिमांड निकली हुई है. ग्लोबल लेवल पर बुधवार को सोना हाजिर की कीमतें 0.8 फीसदी की तेजी के साथ 2,268.44 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हैं. वहीं सोना वायदा 1.1 फीसदी की तेजी के साथ 2,181.8 डॉलर प्रति औंस पर है.

ये भी पढ़ें: एनएसई ने छोटा किया निफ्टी 50 समेत इन डेरिवेटिव्स के कॉन्ट्रैक्ट का साइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget