एक्सप्लोरर

भारत की सहायता से कामयाब हुई श्रीलंका में लक्जरी ट्रेन सेवा, इंटरसिटी ट्रैवल के जरिए लोग उठाएंगे फायदा

Sri Lanka Train with India Help: श्रीलंका में एक लग्जरी ट्रेन सेवा शुरू की गई है जिसके लिए भारत की मदद ली गई है. श्रीलंका ने जाफना जिले को राजधानी कोलंबो से जोड़ने वाली एक लग्जरी रेल सेवा शुरू की है.

अगर अब आप श्रीलंका में ट्रेन का सफर चाहते हैं तो आपके लिए ऐसा मौका है जो आपको भारतीय सफर जैसा फील कराएगा. श्रीलंका ने भारत द्वारा दी गई कर्ज सहायता की मदद से देश के तमिल बहुल जाफना जिले को राजधानी कोलंबो से जोड़ने वाली एक लग्जरी रेल सेवा शुरू की है. इस इंटरसिटी रेल सेवा की शुरुआत रविवार को कोलंबो के माउंट लाविनिया उपनगर से उत्तर में जाफना के कांकेसंथुराई बंदरगाह उपनगर तक के लिए हुई. इस तरह रेल सेवा लगभग 386 किलोमीटर की दूरी तय करती है.

श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसे 'भारत-श्रीलंका संबंधों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर' बताया. उच्चायोग ने ट्वीट किया, 'रेलवे बुनियादी ढांचे को और मजबूती!! उत्तरी प्रांत के लिए आज शुरू की गई रेल सेवा, श्रीलंका के साथ भारत की विकास साझेदारी के दो प्रमुख स्तंभों को दर्शाती है - बुनियादी ढांचा विकास और देशव्यापी दृष्टि'

भारत ने ऋण सुविधा के तहत श्रीलंका को एसी डीजल मल्टीपल यूनिट (एसी डीएमयू) दी थी. श्रीलंका की परिवहन मंत्री पवित्रा वन्नियाराच्ची ने उद्घाटन के दौरान रेलगाड़ी की सवारी की और भारत के उप उच्चायुक्त विनोद के जैकब ने कोलंबो फोर्ट स्टेशन पर उनका स्वागत किया.

भारतीय कमिशन ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका के विकास कार्यों में भारत का कुल योगदान 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है, जिसमें से करीब 57 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विशुद्ध रूप से अनुदान परियोजनाएं हैं. भारत की सहायता से श्रीलंका में कई कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और दोनों देशों के बीच अच्छे व्यापारिक संबंध और ज्यादा प्रगाढ़ होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Bank Strike: आने वाले दिनों में फिर होगी बैंक स्ट्राइक ! जानें क्या है बैंक यूनियनों का प्लान

इमरजेंसी में पैसे की है जरूरत तो एक घंटे में मिलेगी 1 लाख रुपये तक की रकम, जानें आपके काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget