एक्सप्लोरर

इमरजेंसी में पैसे की है जरूरत तो एक घंटे में मिलेगी 1 लाख रुपये तक की रकम, जानें आपके काम की खबर

Medical Emergency Help: अगर किसी मेडिकल इमरजेंसी में तुरंत पैसे की जरूरत पड़ती है तो ईपीएफ खाताधारक पीएफ अकाउंट से 1 लाख रुपये तक की रकम एडवांस निकाल सकते हैं. इसकी क्या शर्तें और नियम हैं- वो जानें.

PF  Money Transfer: आजकल कोविड के मामले फिर से बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को दोबारा से चिंता सता रही है कि अगर कोरोना या अन्य किसी बीमारी के कारण हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा या किसी अपने के हॉस्पिटलाइजेशन के लिए पैसे की जरूरत पड़ी तो रकम कहां से आएगी. केंद्र सरकार ने ऐसी ही स्थिति के लिए एक सुविधा लोगों को दे रखी है जिसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. यहां आप इसके बारे में जान सकते हैं.

कैसे 1 घंटे में मिलेगी 1 लाख रुपये तक की रकम
इमरजेंसी में पड़ने वाली जरूरत को देखते हुए अब आप अपने एंप्लाई प्रोविडेंट फंड से 1 लाख रुपये तक की रकम अर्जेंट बेस पर निकाल सकते हैं. बता दें कि सरकार ने 1 जून 2021 को इस बात का सर्कुलर निकाला था कि अगर ईपीएफओ (एंप्लाई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) मेंबर अपने प्रॉविडेंट कोष से मेडिकल इमरजेंसी के लिए रकम निकालना चाहते हैं तो 1 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं यानी PF से Partial Withdrawal कर सकते हैं.

क्या है ये सुविधा
किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के समय पीएफ खाते से 1 लाख रुपये तक का मेडिकल एडवांस निकलवा सकते हैं. पीएफ से एडवांस रकम निकालने के बाद इस रकम के बैंक खाते में आने का समय 3 से 7 दिन का होता था जिसे घटाकर 1 घंटा कर दिया गया. सरकार ने जून में नियमों को बदला था जिससे मेडिकल इमरजेंसी जिसमें कोविड हॉस्पिटलाइजेशन भी शामिल है के लिए 1 लाख रुपये तक का पैसा पीएफ खाते से निकलवा सकते हैं.

कोई बिल जमा करने की जरूरत नहीं
इस सुविधा के तहत आपको आवेदन करते समय कोई भी बिल जमा करने की जरूरत नहीं है. आपको पीएफ से मेडिकल एडवांस के लिए एप्लाई करना है और 1 घंटे में पैसा आपके रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. हालांकि मेडिकल इमरजेंसी के समय पीएफ से पैसा निकलवाने की सुविधा पहले भी थी लेकिन इसके लिए आपको बिल जमा करने होते थे जो अब नहीं कराने होते. पेशेंट के डिस्चार्ज के बाद में प्रोसेस के तहत बिल और रसीदें जमा करानी होती हैं. 

कैसे निकालें ईपीएफ से पैसा- यहां जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

  • www.epfindia.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर दाहिनी तरफ के कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम पर क्लिक करें.
  • https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface  ये लिंक आपको खोलना होगा. 
  • ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं और इसके बाद क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी) को भरना होगा. 
  • अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और वैरिफाई करें
  • Proceed for Online Claim पर क्लिक करें
  • ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें (Form 31)
  • अपने कारण का चुनाव करें. अपेक्षित राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें और अपना पता दर्ज करें
  • Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP लिखें
  • आपका क्लेम फाइल होने और स्वीकार होने के एक घंटे के भीतर में पीएफ क्लेम का पैसा आ जाएगा.

1 लाख रुपये तक पीएफ एडवांस पाने से जुड़ी ध्यान रखने वाली बातें

ये मेडिकल एडवांस पीएफ खाताधारक या उसके परिवार के लोगों के लिए हो सकता है. पेशेंट को सरकारी या पब्लिक सेक्टर यूनिट (PSU) या फिर CGHS पैनल पर लिस्टेड अस्पताल में भर्ती होना चाहिए. अगर निजी अस्पताल में भर्ती हैं तो संबंधित अथॉरिटी इस मामले को देखेगी और इसके लिए मांगे गए आवेदन पर विचार करके पीएफ एडवांस निकालने की अनुमति देगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget