एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bond Scheme: सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका! 6 से 10 मार्च तक कर सकते हैं निवेश, जानें इश्यू प्राइस

Sovereign Gold Bond: अगर आप होली के मौके पर सस्ता सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सरकार आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है. आप कल से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं.

Sovereign Gold Bond Scheme: होली के मौके पर सरकार सस्ता गोल्ड खरीदने (Cheap Gold Buying Tips) का मौका दे रही है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme)  के तहत आप 6 मार्च से 10 मार्च, 2023 के बीच इसमें निवेश कर सकते हैं. यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2022-23 की चौथी सीरीज के तहत आप इस पांच दिनों में गोल्ड बॉन्ड में सब्सक्रिप्शन कर सकते हैं.

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme Details)  एक सरकार समर्थित गोल्ड बॉन्ड स्कीम है जिसमें पैसे निवेश करने पर सुरक्षा की गारंटी आपको भारत सरकार द्वारा मिलती है. इस बॉन्ड को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) जारी करता है. इस गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस आरबीआई द्वारा 5,561 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से तय किया गया है. वहीं अगर आप इस गोल्ड को ऑनलाइन माध्यम से खरीदते हैं तो आपको 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी. इस छूट को पाने के लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा.

कहां से खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड?

इस गोल्ड बॉन्ड को सरकार जारी करती है. ऐसे में आप इसे किसी भी कमर्शियल बैंक (स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और पेमेंट बैंकों को छोड़कर) कहीं से भी खरीद सकते हैं. इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, अथराइज्‍ड पोस्‍ट ऑफिसेस और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज से भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदा जा सकता है.

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में कौन लोग कर सकते हैं निवेश?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में कोई भी भारत का निवासी, अविभाजित हिंदू परिवार (HUF), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्म संस्थाएं निवेश कर सकती हैं. अगर कोई व्यक्ति चाहें तो ज्यादा से ज्यादा एक साल में 4 किलोग्राम सोना खरीद सकता है. वहीं कंपनी या ट्रस्ट ज्यादा से ज्यादा 20 किलोग्राम तक का सोना खरीद सकती है.
 
जानें कितना मिलता है ब्याज

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बिल्कुल असली सोने जैसा होता है. आप इसे सोले के मौजूदा रेट पर ही बेच सकते हैं. इस स्कीम की मैच्योरिटी कुल 8 सालों में होती है. वहीं आप निवेश के 5 वें साल के बाद अगले ब्याज भुगतान से पहले इस स्कीम से बाहर निकल सकते हैं. इस स्कीम के तहत निवेशकों को 2.50 फीसदी की हिसाब से ब्याज दर का भुगतान किया जाता है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को साल 2015 में लॉन्च किया था. इस स्कीम के तहत सरकार लोगों को फिजिकल गोल्ड खरीदने के बजाय सॉवरेन गोल्ड खरीदने का मौका देती है जिसमें उन्हें रियल गोल्ड जैसा रिटर्न का लाभ मिले. इसके साथ ही इसे फिजिकल गोल्ड की तरह सुरक्षित रखने का भी कोई झंझट नहीं रहता है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: गुरुग्राम, नोएडा, पटना जैसे कई शहरों में बदले आज फ्यूल के रेट्स, चेक करें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget