एक्सप्लोरर

Short Selling Ban: दक्षिण कोरिया ने शेयरों के शॉर्ट सेलिंग पर लगाया बैन, जानें भारत पर क्या होगा असर?

Stocks Short Selling: हाल के दिनों में जनवरी 2023 में भारत में शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग के अडानी समूह के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने के बाद शॉर्ट सेलिंग शब्द चर्चा में आई थी.

South Korea Bans Short Selling: दक्षिण कोरिया के फाइनेंशियल रेग्यूलेटर ने वहां के शेयर बाजार में शॉर्ट सेलिंग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. दक्षिण कोरिया के फाइनेंशियल सर्विस कमीशन ने ये बैन लगाया है जो कि जून 2024 तक लागू रहेगा. दक्षिण कोरिया के शॉर्ट सेलिंग पर बैन लगाने का फैसला वहां के स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड सभी स्टॉक्स पर लागू होगा. 

आने वाले चुनावों के चलते लगा बैन

2024 में दक्षिण कोरिया में चुनाव होने वाला है. लेकिन घरेलू शेयर बाजार में ग्लोबल संस्थागत निवेशकों की ओर गैरकानूनी नेकेड शॉर्ट सेलिंग (Naked Short Selling) का मामला देखा जा रहा था. ऐसे में चुनावों से पहले रिटेल निवेशकों को खुश करने के चलते शॉर्ट सेलिंग पर बैन लगाने का फैसला लिया गया है. वहां के रेग्यूलेटर ने गैरकानूनी शॉर्ट सेलिंग को लेकर विदेशी संस्थागत इंवेस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई करने के भी संकेत दिए हैं. इस शॉर्ट सेलिंग में बगैर शेयर को खरीदे या फिर ये कंफर्म किए बगैर कि शेयर को भविष्य में खरीदा जाएगा, शेयरों की शॉर्ट सेलिंग की जाती है. भारत में नेकेड शॉर्ट सेलिंग की इजाजत रेग्यूलेटर नहीं देता है. 

शॉर्ट सेलिंग के नियमों को किया जाएगा सख्त 

रेग्यूलेटर का कहना है कि अगले वर्ष जून तक फाइनेंशियल सर्विस कमीशन शॉर्ट सेलिंग के रेग्यूलेशन को सख्त बनाने का काम करेगी. दक्षिण कोरिया की राजनीति में शॉर्ट सेलिंग एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है. कोरोना महामारी के दौरान भी दक्षिण कोरिया के रेग्यूलेटर्स ने शॉर्ट सेलिंग पर बैन लगाया था जिससे शेयर बाजार में तेजी लाया जा सके. इस बैन को 2021 में दक्षिण कोरिया के रेग्यूलेटर्स ने वापस ले लिया था. और अभी भी जब रेग्यूलेटर्स ने शॉर्ट सेलिंग पर बैन लगाया तो दक्षिण कोरिया के एक्सचेंज कोस्पी में लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली.  

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद चर्चा में शॉर्ट सेलिंग 

भारत में जनवरी 2023 में शॉर्ट सेलिंग शब्द जोर शोर के साथ चर्चा में आई थी. शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर शेयरों के भाव को अनैतिक तरीके से भगाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट जारी किया. हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के स्टॉक में शॉर्ट सेलिंग की. जिसके बाद शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी समूह की कंपनियों के स्टॉक्स में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी. ये माना जा रहा है कि हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के शेयरों को शॉर्ट कर जोरदार मुनाफा बनाया. अडानी समूह के मार्केट कैप में 140 बिलियन डॉलर की गिरावट आ गई थी. जब भी बाजार में कोई नेगेटिव खबरें किसी कंपनी या सेक्टर को लेकर आती है तो शॉर्ट सेलिंग बढ़ जाती है. भारत में 2001 में शॉर्ट सेलिंग पर बैन लगा था. 

क्या होती है शॉर्ट सेलिंग? 

शॉर्ट सेलिंग को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने का तरीका है. शॉर्ट सेलिंग के तहत कोई भी निवेशक ऊंचे भाव पर शेयर को बेचता है और शेयर के भाव के नीचे गिरने पर उसे वापस खरीद लेता है. जिस ऊंचे भाव पर शेयर बेचा गया और जिस नीचे के भाव पर शेयर खरीदा गया दोनों के बीच जो अंतर है वो उस निवेशक का मुनाफा है. यानि कोई भी निवेशक केवल शेयर खरीदकर ही बाजार में मुनाफा नहीं बनाता है बल्कि शेयरों को खरीदे बिना उसे बेचकर भी मुनाफा बना सकता है इसी को शॉर्ट सेलिंग कहते हैं. भारत में रेग्यूलेटर ने कैश के साथ फ्यूचर और ऑप्शन में भी शॉर्ट सेलिंग की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें 

Crude Oil Price: मॉर्गन स्टैनली ने अपने नोट में कहा, कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के पार गया तो और महंगा होगा कर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget