एक्सप्लोरर

Snapdeal की मूल कंपनी का आ रहा आईपीओ, इतने करोड़ शेयर बेचने का है प्लान, कंपनी ने फाइल किया DRHP

Unicommerce IPO: Snapdeal की मूल कंपनी यूनिकॉमर्स का आईपीओ जल्द मार्केट में आ सकता है. कंपनी ने सेबी के पास DRHP दाखिल कर दिया है.

Unicommerce IPO News: ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील (Snapdeal) की मालिकाना हक वाली कंपनी यूनिकॉमर्स (Unicommerce) का मार्केट में आईपीओ (IPO) जल्द ही आ सकता है. कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी (SEBI) के पास अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को जमा कर दिया है. इस आईपीओ के जरिए स्नैपडील की मूल कंपनी यूनिकॉर्म अपने 2.98 करोड़ शेयर की बिक्री करना चाह रही है. हम आपको इस आईपीओ के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

ऑफर फॉर सेल के जरिए होगी शेयर की बिक्री

इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 2.8 करोड़ के शेयरों की बिक्री केवल ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए करने वाली है. इसमें एक भी फ्रेश शेयर जारी नहीं किए जाएंगे. ऐसे में आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम कंपनी के पास जाने के बजाय शेयर होल्डर्स के पास जाएगी. इस आईपीओ में एक रुपये के फेस वैल्यू पर 29,840,486 इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी. इसमें पहले स्नैपडील के नाम से जाने वाले AceVector Limited के भी 11,459,840 इक्विटी शेयर भी शामिल रहने वाले हैं. इसके एसबी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग (UK) लिमिटेड के 1,61,70,249 इक्विटी शेयर, B2 Capital Partners की ओर से 2,210,406 इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी. इसके अलावा कई और प्रमोटर भी अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले हैं.

क्या करती है कंपनी

यूनिकॉमर्स कंपनी की स्थापना साल 2012 में हुई थी. इसका अधिग्रहण साल 2015 में स्नैपडील द्वारा किया गया था. यह कंपनी D2C ब्रांड्स, खुदरा कंपनियों और ई-कॉमर्स का संचालन करने वाली एंड-टू-एंड मैनेजमेंट कंपनी है. यह कंपनी फैशन, फॉर्म, फुटवियर, ब्यूटी, पर्सनल केयर और फार्मा आदि जैसी कई कैटेगरी में काम करती है.

कैसी है कंपनी की वित्तीय स्थिति

वित्त वर्ष 2023 में यूनिकॉमर्स कंपनी की कमाई 53 फीसदी बढ़कर 90 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8 फीसदी बढ़कर 6 करोड़ हो गया है. चालू वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की कमाई 120 से 150 करोड़ के बीच रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

डूब रहा समुद्र के बीच बना जापान का 20 अरब डॉलर का यह शानदार एयरपोर्ट, जानें क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget