एक्सप्लोरर

Auto Sales: इस वजह से धड़ाम हुई गाड़ियों की बिक्री, SIAM ने जारी किए आंकड़े

Auto Sales: कई महीनों से दुनियाभर में गाड़ियों के एक खास पार्ट की किल्लत चल रही है. इससे महीने दर महीने मांग होने के बाद भी गाड़ियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है. अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है.

Auto Sales: कोरोना महामारी के दौर में ऑटो इंडस्ट्री को भी अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस दौरान गाड़ियों की बिक्री में काफी गिरावट आई. हालांकि धीरे-धीरे इंडस्ट्री में सुधार आने शुरू हुए लेकिन वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी ने वाहनों की बिक्री को एक बार फिर से प्रभावित किया है. नतीजा ये रहा कि गाड़ियों की बिक्री फिर से गिर गई है.

इतनी हुई गिरावट

पिछले महीने यानि अक्टूबर 2021 में यात्री वाहनों (Passenger Vhicle) की बिक्री में 27.15% की गिरावट देखी गई और दोपहिया वाहनों की सेल में अक्टूबर 2020 की तुलना में 24.94% की गिरावट देखी गई है. ये आंकड़े सियाम यानि सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की तरफ से जारी किए गए हैं. सियाम ने शुक्रवार को कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी से वाहन निर्माताओं का उत्पादन प्रभावित होने लगा है. इससे भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत घट गई है.

पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री 2,26,353 यूनिट रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि के दौरान 3,10,694 यूनिट थी. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के ताजा आंकड़ों में साफ बताया गया है कि डीलरों को हुई दो-पहिया वाहनों की डिलीवरी में भी गिरावट दर्ज हुई है. ये आंकड़ा अक्टूबर 2020 में 20,53,814 यूनिट्स के मुकाबले इस साल 15,41,621 यूनिट्स पर रहा. यानि 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

हर तरफ गिरावट

मोटरसाइकिल डिस्पैच की बात की जाए तो ये भी पिछले महीने 26 प्रतिशत घटकर 10,17,874 यूनिट रह गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 13,82,749 यूनिट थी. सियाम का कहना है कि स्कूटर की बिक्री 21 प्रतिशत गिरकर 4,67,161 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने 5,90,507 यूनिट थी. पिछले महीने यात्री वाहनों, थ्री-व्हीलर, टू-व्हीलर और क्वाड्रिसाइकिल कटेगरी में वाहनों की सेल अक्टूबर 2020 में 23,91,192 यूनिट्स से 25 प्रतिशत घटकर 17,99,750 यूनिट रह गई.

ये है गिरावट की वजह

सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने ने बताया है कि मैनुफैक्चरर फाईनेंशियल ईयर 2021-22 के शुरुआती हिस्से में सेल में भारी गिरावट से उबरने के लिए त्योहारी सीजन से उम्मीद लगाए बैठे थे.  हालांकि, इंडस्ट्री पर सेमीकंडक्टर्स की कमी और कच्चे माल की लागत में भारी बढ़ोतरी का बुरा असर हुआ है. उन्होंने कहा पिछले महीने, यात्री वाहनों, थ्री-व्हीलर, टू-व्हीलर और क्वाड्रिसाइकिल का कुल प्रोडक्शन 22,14,745 यूनिट रहा, जो अक्टूबर 2020 में 28,30,844 यूनिट्स से 22 प्रतिशत कम है.

ये भी पढ़ें

Rating Upgrade: Moody's ने इसलिए अपग्रेड की Tata Power की रेटिंग्स, जानिए क्या होगा फायदा

House Rent Allowance: इस महीने में कर्मचारियों का सरकार बढ़ाएगी एक और भत्ता! जानिए वेतन में होगा कितना इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget