एक्सप्लोरर

क्यों शानदार रिटर्न देने वाले स्मॉल और मिड कैप स्टॉक्स में आ रही गिरावट, ये हैं 3 बड़ी वजहें

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में स्मॉल और मिड कैप का परफॉर्मेंस बीते 15 महीनों में इस हफ्ते सबसे खराब रहा. इस गिरावट की बड़ी वजह एफआईआई की लगातार बिकवाली भी है.

Share Market: आज बाजार में स्मॉल और मिडकैप शेयरों का प्रदर्शन काफी बुरा रहा. कई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2 परसेंट से अधिक की गिरावट देखी गई. यह रूख बीते एक हफ्ते से जारी है. बीते 15 महीनों में स्मॉल और मिड कैप का परफॉर्मेंस इस हफ्ते सबसे खराब रहा और इसका खामियाजा कई निवेशकों को भुगतना पड़ा. 

बीएसई मिडकैप इंडेक्स करीब 1.6 परसेंट की गिरावट के साथ 42,750 अंक पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 2 परसेंट से ज्यादा गिरकर 50,100 के रेंज पर है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 2 परसेंट की गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.5 परसेंट से भी नीचे आ चुका है. 

मार्केट के जानकार दीपक जसानी ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस से बात करते हुए इस गिरावट का श्रेय लार्ज कैप में लगातार बिकवाली को दिया, जिसका दबाव मिड और स्मॉल कैप स्पेस पर पड़ रहा है. एक तरफ विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की तरफ से शेयरों की लगातार बिकवाली जारी है और मिडकैप भी कुछ खास रिटर्न नहीं दे रहा है. 

इस वजह से क्रैश हो रहे हैं स्मॉल और मिडकैप शेयर

एफआईआई की बिकवाली जारी

भारतीय शेयर मार्केट में पिछले कुछ महीनों से एफआईआई लगातार अपनी हिस्सेदारी कम रहे हैं. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 22 जनवरी, 2025 तक भारतीय बाजारों में 60,859 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे हैं. अक्टूबर, 2024 से चालू सप्ताह के बीच एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 1.52 लाख करोड़ रुपये से अधिक के इक्विटी बेचे हैं. 

निवेशकों को है रिटर्न की फिक्र

भारत में चालू खाता घाटा (सीएडी) वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही की आय भले ही काफी हद तक उम्मीद के मुताबिक रही, लेकिन इसमें सुस्ती देखी गई. आय में कमी का यह दौर अगले कुछ तिमाहियों तक जारी रह सकता है. ऐसे में मार्केट में निवेश को लेकर इंवेस्टर्स चिंतित हैं और इसका असर बाजार पर साफ देखा जा सकता है. 

लार्ज कैप शेयरों की बिकवाली का दबाव

बाजार में आई इस गिरावट की बहुत बड़ी वजह विदेशी निवेशकों द्वारा जारी बिकवाली है. बड़े पैमाने पर लार्ज कैप शेयर बेचे जा रहे हैं. आज शुक्रवार (24 जनवरी) को बाजार लाल निशान में बंद हुआ. शुक्रवार को निफ्टी 23,100 से नीचे बंद हुआ. पूरे सप्ताह भर में बाजार में 3 परसेंट तक गिरावट दर्ज की गई. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

क्या वाकई में भारतीय शेयर बाजार से FIIs बना रहे दूरी? असलियत में खेल रहे इन पर दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget