एक्सप्लोरर

Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग की आड़ में 1.88 करोड़ रुपये की ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर फंसाया 

Online Fraud: व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उनसे छोटे निवेश कराकर फायदा पहुंचाया गया. इसके बाद दूसरे ग्रुप में जोड़कर बड़ी रकम हड़प ली.

Online Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लगातार नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं. आपसे जरा सी भी चूक हो तो यह फर्जीवाड़ा करने वाले लोग अकाउंट साफ करने में एक मिनट भी नहीं लगाते हैं. अब शेयर ट्रेडिंग का जाल फैलाकर महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से 1.88 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी हुई है. ठाणे जिले में कोचिंग क्लास चलाने वाले इस व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर फंसाया गया. जालसाजों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर फंसाया.

व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर जीता भरोसा 

पुलिस ने बुधवार को बताया कि कोचिंग क्लास संचालक को धोखेबाजों ने मार्च में व्हाट्सएप ग्रुप ‘स्टॉक वैनगार्ड (एफ)’ में जोड़ा था. इस व्हाट्सएप ग्रुप में लगभग 170 सदस्य थे. इस ग्रुप में शेयर बाजार से जुड़ी जानकारियां आती रहती थीं. पुलिस के मुताबिक, ग्रुप में आ रही जानकारियां धीरे-धीरे कोचिंग क्लास संचालक को विश्वसनीय लगने लगीं. इसके बाद उन्होंने कई शेयर में थोड़ा-थोड़ा पैसा लगाया. इसके बाद उन्हें दूसरे ग्रुप ‘स्टॉक-वैनगार्ड-वीआईपी’ में जोड़ दिया गया. 

सेबी का फर्जी प्रमाणपत्र भी दिखाया था 

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि ईशा, दिव्या और राज रूपानी के रूप में खुद की पहचान बताने वाले तीन लोगों ने उनसे संपर्क किया. भरोसा जीतने के लिए इन तीनों ने उसे एक ‘सेबी प्रमाणपत्र’ भी दिखाया. साथ ही कहा कि वह ‘सीनवेन/आईसी सर्विसेज’ नामक एप के माध्यम से निवेश करके भारी मुनाफा कमा सकता है. पीड़ित इस झांसे में आ गया और उसने 1.88 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर दिया.

पैसे वापस मांगने पर सभी हो गए गायब 

इसके बाद उसने जब अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जवाब मिलना बंद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें 

Rent in Metro: मेट्रो शहरों में किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी, एनसीआर में लोगों पर पड़ी सबसे ज्यादा मार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में 1000 का नया नोट आया, छपा है मंदिर का फोटो? जानें RBI ने क्या बताया
बाजार में 1000 का नया नोट आया, छपा है मंदिर का फोटो? जानें RBI ने क्या बताया
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget