एक्सप्लोरर

Market Outlook: 3 सप्ताह की रैली में नए शिखर पर बाजार, अब ऐसी रहेगी चाल

Share Market This Week: पिछले सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में 5 नहीं बल्कि 6 दिनों का कारोबार हुआ. घरेलू बाजार लगातार 3 सप्ताह से रैली की राह पर है...

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीन सप्ताह से तेजी का दौर जारी है. तीन सप्ताह से चली आ रही इस रैली में बाजार ने शानदार तरीके से तेजी दर्ज की है. खासकर बीता सप्ताह कुछ ज्यादा ही खास साबित हुआ. इस दौरान दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी अपना-अपना नया ऐतिहासिक उच्च स्तर बनाने में कामयाब हुए.

शनिवार को हुआ बाजार में खास कारोबार

पिछला सप्ताह एक और कारण से खास बन गया. बीते सप्ताह के दौरान बाजार में छह दिन कारोबार हुआ. आम तौर पर शनिवार को बाजार बंद रहता है, लेकिन इस बार शनिवार 2 मार्च को भी बाजार में कारोबार हुआ. डिजास्टर रिकवरी वेबसाइट की टेस्टिंग के लिए शनिवार को बीएसई और एनएसई पर स्पेशल सेशन आयोजित किया गया. शनिवार के खास कारोबार में सेंसेक्स 1,305.85 अंक (1.80 फीसदी) की तेजी के साथ 73,806.15 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 395.60 अंक (1.80 फीसदी) मजबूत होकर 22,378.40 अंक पर रहा.

नए उच्च स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी

शनिवार के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपना नया ऐतिहासिक उच्च स्तर बना दिया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 73,819.21 अंक पर पहुंच गया. अब बाजार 74 हजार अंक के स्तर को पहली बार हासिल करने से चंद कदम दूर है. निफ्टी ने शनिवार को 22,419.55 अंक का नया ऑल टाइम हाई लेवल बनाया.

3 सप्ताह में इतना चढ़ा बाजार

पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 664 अंक की तेजी आई, जबकि निफ्टी 166 अंक के फायदे में रहा. उससे पहले 23 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में सेंसेक्स 815.48 अंक यानी 1.13 फीसदी मजबूत हुआ था. निफ्टी में भी140.95 अंक यानी 0.64 फीसदी की तेजी आई थी. उससे पहले के सप्ताह में दोनों इंडेक्स में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी. बीते 3 सप्ताह में सेंसेक्स 2500 अंक से ज्यादा मजबूत हो चुका है.

इन फैक्टर्स से तय होगी चाल

पिछले सप्ताह घरेलू बाजार को जीडीपी के शानदार आंकड़ों से सपोर्ट मिला. तीसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 8.4 फीसदी की दर से तरक्की की, जो तमाम अनुमानों से बेहतर रहा. उसके बाद शु्क्रवार और शनिवार दोनों दिन बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. आने वाले सप्ताह के दौरान भी कई आर्थिक आंकड़े जारी होने वाले हैं. नए सप्ताह में सर्विस पीएमआई के आंकड़े आएंगे. वहीं अगले 5 दिनों में 8 नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं, जबकि 7 नए शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है. बाजार के ऊपर एफपीआई के रुख, वैश्विक बाजार की चाल और कच्चे तेल व डॉलर की घट-बढ़ का भी असर हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 5 महीने में आए 1 करोड़ नए इन्वेस्टर, एनएसई पर आंकड़ा 9 करोड़ के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget