एक्सप्लोरर

Market Outlook: सुधरने लगा घरेलू शेयर बाजार, 2 सप्ताह के बाद आई तेज, अब आगे कैसा रहने वाला है हाल!

Share Market This Week: घरेलू शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह के दौरान वापसी की और लगातार दो सप्ताहों से चली आ रही गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगाने में सफल साबित हुआ...

घरेलू शेयर बाजार में पिछले सप्ताह के दौरान तेजी देखी गई. घरेलू बाजार ने सप्ताह के अंत में वापसी की और लगातार दो सप्ताहों से चले आ रहे गिरावट के सिलसिले को थामने में सफल रहा. अब 6 नवंबर से बाजार के नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है. आइए जानते हैं कि नए सप्ताह में बाजार के लिए क्या संभावनाएं हैं.

पिछले सप्ताह आई इतनी तेजी

बात बीते सप्ताह की करें तो 3 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 580.98 अंक यानी 0.91 फीसदी के फायदे में रहा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 183.35 अंक यानी 0.96 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 283 अंक चढ़कर 64,363.78 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 97 अंक के लाभ के साथ 19,230.60 अंक पर रहा था.

लगातार इस तरह से गिरा बाजार

उससे पहले शुक्रवार 27 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में बाजार नुकसान में रहा था. उस समय बाजार में लगातार दो सप्ताह गिरावट दर्ज की गई थी. उस दौरान सात दिनों में बाजार में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी. सेंसेक्स जहां 3.18 फीसदी डाउन हुआ था, वहीं निफ्टी में 3.17 फीसदी की गिरावट देखी गई थी. सात दिनों के नुकसान में सेंसेक्स करीब 3,300 अंक नीचे आ गया था.

सबसे ज्यादा इस बात का असर

पिछले सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार पर भू-राजनीतिक कारणों का सीमित असर हुआ. अगले सप्ताह भी उनका असर सीमित रहने के अनुमान हैं. अगले सप्ताह बाजार को प्रभावित कर सकने वाले कारकों में कंपनियों की दूसरी तिमाही के परिणाम सबसे प्रमुख है. अगले सप्ताह के दौरान कई बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी होने वाले हैं, जिनमें एचपीसीएल, एनएचपीसी, आईआरसीटीसी, पावर ग्रिड, टाटा पावर, अशोक लेलैंड, कोल इंडिया, हिंडाल्को, एलआईसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा केमिकल्स शामिल हैं.

इन चीजों का भी हो सकता है असर

विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार को प्रभावित कर सकती हैं. विदेशी निवेशक यानी एफपीआई घरेलू बाजार में लिवाल बने हुए हैं. अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो इससे बाजार को मदद मिल सकती है. इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल का भी बाजार पर असर हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: बाजार से कमाई करने की बारी, इस सप्ताह के दौरान कई शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget